Love Tips: लड़कों की इन चीजों को नोटीस करती हैं लड़कियां
 

अक्सर आपने देखा होगा की पहले लड़कियों को लड़के नोटीस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की लड़कों की इन चीजों पर लड़कियां फिदा हो जाती है। लड़कों की इन चीजों को देखकर लड़कियां प्यार में पागल हो जाती है। आइए नीचे खबर में जानते हैं लड़कों की उन खास चीजों के बारे में

 

HR Breaking News (ब्यूरो) : अक्सर आपने सुना और पढ़ा होगा कि पुरुष महिलाओं से पहली मीटिंग में बहुत कुछ नोटिस करते हैं. ऐसे ही महिलाएं भी पुरुषों में बहुत कुछ देखती हैं. आपके बात  करने के तरीके से लेकर आपके कपड़ों तक एक महिला बहुत कुछ नोटिस करती है. अगर आप किसी महिला से पहली बार मिल रहे हैं, तो आप समझ लीजिए आपके लुक्स से लेकर आपके उठने बैठने का तरीका तक परखा जाएगा. लेकिन एक बात जानकर आप हैरान हो जाएंगे. 


आइए आपको बताते हैं महिलाएं पुरुषों में क्या देखती हैं...

ये भी पढ़ें : ये महिला 1000 पुरुषों के साथ बना चुकी है संबंध! धोखा देने में एक्सपर्ट


1.पेट

साइंटिफिक जरनल सेक्सि‍योलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि लड़कियां बाइसेप्स से पहले पेट पर नजर डालती हैं. अगर आपका पेट निकला हुआ नहीं है और आप फिट हैं तो लड़कियां आपकी ओर आकर्षित होती हैं।


2.आपकी लंबी टांगें

ये भी पढ़ें :  इन मर्दों से संतुष्ट होती हैं महिलाएं, लबें समय तक रहती हैं साथ

जी हां, चौंकिए नहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ क्रैंबिज में हुई इस स्टडी में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि महिलाओं को पुरुषों के लंबे पैर आकर्षित करते हैं. इस स्टडी के को-ऑथर थॉमस वर्सलुय्ज के मुताबिक, इस ऑनलाइन सर्वे में अमेरिका की 800 महिलाओं ने ऐसे मेल फिगर्स को तरजीह दी जिनके पैर औसत से थोड़े ज्यादा लंबे थे।


3. बाल और दाढ़ी


समान तौर पर कोई भी महिला पुरुषों के बाल और दाढ़ी को जरूर नोटिस करती है. ये आपको शरीर का सबसे ऊपरी हिस्सा होता है और किसी का भी इन पर  ध्यान जाना स्वाभाविक है. लेकिन महिलाओं को उलझे और गंदे बाल बिल्कुल पसंद नहीं होते. पुरुषों के सर पर चोटी भी बहुत सी महिलाएं पसंद नहीं करती. यहां तक अगर आपकी दाढ़ी भी सही तरह से बनी हुई नहीं है, तो वो भी महिलाओं को पसंद नहीं।


4. हाथ और नाखून


लड़कियों को आपके गंदे हाथ और नाखून बिल्कुल पसंद नहीं. आप पहली बार अगर किसी लड़की से मिलने जा रहे हैं, तो वो आपके हाथ और नाखूनों पर जरूर ध्यान देगी. महिलाओं को लड़को के लंबे नाखून भी बिल्कुल पसंद नहीं 


5. बॉडी लैंग्वेज


कोई भी लड़की इस बात पर जरूर ध्यान देती है कि आप खड़े कैसे होते हैं. आपका उठना बैठना कैसा है. अगर आप सीधे होकर और कंधो को उठाकर खड़े होते हो तो आप कॉन्फिडेंट नजर आते हो. लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के अक्सर पसंद आते हैं।

ये भी पढ़ें : आपकी सफलता में अड़चन बनती हैं ये चीजें, चाणक्य ने बताया कैसे करें दूर


6.कपड़े


इतना सब नोटिस करने के बाद लड़कियां अपके कपड़ों पर ध्यान देना कैसे भूल सकती हैं.  वो ये जरूर देखती हैं कि आपने जो कपड़े पहने हैं वो साफ हैं या नहीं. वो ये नोटिस जरूर करती हैं कि आप कपड़े प्रेस करके पहनते हैं भी या नहीं


7.शरीर की महक


लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं जिनके शरीर से दुर्गंध आती है. इसलिए पहली मुलाकात में लड़किया ये भी नोटिस करती हैं कि कहीं आपके शरीर से दुर्गंध तो नहीं आ रही।

 


8-सेंस ऑफ ह्यूमर


लड़कियों को आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत आकर्षित करता है. अगर आप बोर किस्म के इंसान है तो लड़कियों को आपका व्यक्तित्व कम प्रभावित करेगा।