Love Triangle : हनीमून मनाने आई लड़की ने अपने लवर के साथ किया ये काम,  पति के खर्च हो गए 1 करोड़ रूपए 

ये बहुत ही विचित्र मामला सामने आया जहा एक शादी शुदा लड़की ,अपने लवर के साथ भाग गयी और उसके ऊपर पति ने खर्च कर दिए 1 करोड़ रूपए, ये मामला जितना हैरान करने वाला है उतना ही मज़ाकिया भी लगता है 
 

HR Breaking News, New Delhi : पति-पत्नी और वो की कई कहानी आपने पहले भी सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन विखाशापट्टनम में इस ट्राएंगल लवस्टोरी का ऐसा मामला सामने आया कि आप सुनकर हैरान और दंग रहने के साथ-साथ हंस पड़ेगे। पति के साथ अपने एनिवर्सरी बनाने बीच पर पहुंची महिला अचानक से गायब हो गई। पति ने शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ प्लान किया था। बीच पर घूमने के साथ-साथ रोमांटिक डिनर की तैयारी की थी, लेकिन बीच में ही सब बिगड़ गया।


पति के साथ घूमते हुए अचानक हुई गायब 
श्रीनिवास और साई प्रिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने विशाखापट्टन पहुंचे थे। दोनों बीच पर घूम रहे थे कि अचानक से साई प्रिया गायब हो गई। श्रीनिवास नहीं समझ पा रहा था कि आखिर वो कई कहां? उसने आसपास खोजा , वो नहीं मिली तो उसे शक हुआ कि कहीं वो पानी में डूब तो नहीं गई है। श्रीनिवास से परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने साई प्रिया की तलाश के लिए नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों और मछुआरों की मदद ली।

बीवी को खोजमें लगे हेलीकॉप्टर और गोताखोर 
श्रीनिवास की गुम हुई पत्नी को खोजने में नौसेना ने दो हेलीकॉप्टर लगाए। नेवी के तटरक्षक बलों की मदद ली। इतना ही नहीं समंदर के बीतर खोजने के लिए गोताखोरों की भी मदद ली गई। दो तट रक्षक जहाजों का भी इस्तेमाल किया गया। हर संभव कोशिश की गई। इस चक्कर में करीब 1 करोड़ रुपए भी खर्च हो गए, लेकिन साई प्रिया का कुछ पता नहीं चला।

पति-पत्नी और वो का चक्कर मामले में ट्वीस्ट तब आया, जब साई प्रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेल्लोर में मिली। पुलिस ने उसे अपने प्रेमी के साथ पकड़ा। साई प्रिया की इस हरकत के कारण श्रीनिवास और उसका पूरा परिवार शर्मिंदा है। उन्होंने सभी से माफी मांगी। पुलिस और सर्च ऑपरेशन में शामिल नौसेना और तटरक्षक दलों से माफी मांगी। वहीं अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एनडीटीवी की पत्रकार उमा सुधीर ने साई प्रिया के सर्च ऑपरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। वहीं सर्च ऑपरेशन में खर्च किए गए 1 करोड के खर्च का वहन कौन करेगा इसपर भी सवाल उठाए हैं