हरियाणा में कई जिलों में सुबह से झमाझम बरसात, जानिए  कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आया है।
 

हरियाणा में मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह से कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला/चंडीगढ़, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

ये भी पढ़ें........

हरियाणा में बनेगा दुबई जैसा बिजनेस टावर, जानिए डिप्टी सीएम का प्लान

इस दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

 
मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आया है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।


बुधवार को सुबह की शुरुआत गहरी धुंध से हुई थी। धुंध के कारण सुबह सात बजे तक दृश्यता सिर्फ 100 मीटर ही रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होता रहा। सुबह 11 बजे धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली।

ये भी पढ़ें........

हरियाणा में चल रही सर्द तेज हवा, आज इन जगहों पर बारिश होने के आसार

हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। दिन ढलने तक सूर्य व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। सूर्य अस्त होने के बाद मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यह 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।