Rajasthan ka Mausam : 28 तारीख से सुबे में शुरू होगी बारिश और ओलावृष्टि, जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में मौसम का हाल देखते हुए संबधित विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में 28 तारिख से सुबे में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए जा रहे हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से- 

 

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। राजस्‍थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को दोपहर बाद से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने राजस्थान में 28 जनवरी को दोपहर बाद से कई इलाकों में मौसम के बदलने का अनुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूबे के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : FD के नियमों में बदलाव, नुकसान से बचने के लिए जानें RBI का फैसला

कड़ाके की ठंड का कहर जारी


शुष्क प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार अब भी जारी है। जहां बीती रात फतेहपुर (सीकरी) का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। तो वहीं चूरू में रात का तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था। तो वहीं बीकानेर में 1.9 डिग्री, पिलानी में 2.7 डिग्री, हनुमानगढ़ के संगरिया में 2 डिग्री, करौली में 2 डिग्री, जोधपुर के फलोदी में 2.8 डिग्री और टोंक की वनस्थली में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : महिला और सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी, FD पर मिल रहा 10 फिसदी तक ब्याज


मौसम बदलने से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस हो सकता है तापमान


मौसम विभाग के अधिकारियों ने राजस्थान में शीत लहर भी अगले 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना जताई है। 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राजस्‍थान के कई हिस्‍सों में पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। तो वहीं हवाएं भी सामान्‍य से ज्‍यादा तेज गति से चली थी।

ये भी पढ़ें : Electricity Bill : सरकार दे रही बिजली बिल से छुटकारा पाने का मौका


28 जनवरी से राज्य में बदलेगा मौसम का मिजाज


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताय़ा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 जनवरी की दोपहर बाद से ही राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन होगा।

ये भी पढ़ें : लोन नहीं भरने वालों को मिले 5 अधिकार, जानिए RBI के रूल

इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी अनुमान है।तो वहीं मौसम विभाग के अधिकारी ने यह भी बताया कि बारिश के साथ साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। लेकिन अभी खेतों में गेहूं, सरसों, चना जैसी फसलें खड़ी हैं। इसलिए ओला गिरने से फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हो सकता है।