Recruitment In Haryana: हरियाणा में भर्ती होगें 10 हजार होमगार्ड, रिटायरमेंट आयु को लेकर सरकार ने लिया ये फैसला

Recruitment In Haryana हरियाणा सरकार राज्य में 10 हजार होमगार्ड की भर्ती करने की योजना बना रही है। राज्य में फिलहाल 14 हजार 25 होमगार्ड काम कर रहे हैं। होमगार्ड से सिर्फ प्राकृतिक आपदा प्रबंधन का काम लिया जाता है।
 

HR Breaking News, चंडीगढ़, Recruitment In Haryana: हरियाणा सरकार राज्य में करीब 10 हजार नए होमगार्ड भर्ती करेगी। पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा में आज तक होमगार्ड का एक भी पद नहीं बढ़ाया गया है। विधायक सीता राम यादव ने राज्य में लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती न होने की बात कही तो सरकार की ओर से जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि होमगार्डों की ज्यादा उपयोगिता नहीं है। वह प्रशिक्षित भी नहीं होते, इसलिए फिलहाल 10 हजार नए होमगार्डों से काम चल जाएगा।

 

यह भी जानिए

हरियाणा में किसानों को प्राकृतिक खेती सिखाने के लिए खोले जाएंगे जाएंगे प्रशिक्षण केन्द्र, अलग बनेगा विभाग


विधायक सीता राम यादव ने एक सवाल के जरिये सदन को बताया कि जब हरियाणा अलग राज्य बना था, तब से लेकर अब तक होमगार्ड के 14 हजार 25 पद ही कायम हैं। इन्हीं पदों पर भर्ती होती है। जब हरियाणा बना था, तब उसकी आबादी एक करोड़ से कम 92 लाख थी और मात्र सात जिले थे। आज आबादी पौने तीन करोड़ हो गई है और जिले भी 22 बन गए हैं। ऐसे में होमगार्ड के पदों पर तीन गुणा अधिक भर्ती होनी चाहिए।

 

 


गृह मंत्री अनिल विज की गैर मौजूदगी में जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने सदन में जवाब दिया कि हम 10 हजार पद बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। होमगार्डों की नियुक्ति किसी पुलिस कार्य के लिए नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के कामों में होती रही है।

 

यह भी जानिए

हरियाणा में स्कूली बच्चों को अगले शिक्षा सत्र में मिलेगी टेब, सीएम मनोहरलाल ने की घोषणा

 

अंग्रेज भी इनसे यही काम लेते थे। यह कोई प्रशिक्षित पद नहीं है, इसलिए अगर 10 हजार नए होमगार्ड भी भर्ती हो जाएं तो यह बड़ी बात है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने होमगार्डों की रिटायरमेंट आयु 55 साल से बढ़ाकर 58 साल करने का सुझाव दिया, जिस पर रणजीत चौटाला ने कहा कि चूंकि बजट की व्यवस्था करना भी बड़ा काम होता है। इसलिए इस सुझाव को अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।