Sona Chandi ka Bhav: फिर सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Gold- Silver Latest Price Today: अतंरराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल का सर्राफा बाजार पर भी सीधा प्रभाव पड़ा है। दरअसल, सोना-चांदी के दाम लगातार 2 दिन तक बढ़ने के बाद फिर कम हुए हैं। जानें कितने सस्ते हुए दाम...
 

HR Breaking News, New Delhi: यदि आप सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो आपके लिए सुनहरी मौका है। अतंरराष्ट्रीय में हुई गिरावट का असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। सर्राफा बाजार में आज सोना- चांदी के भाव कल के कारोबारी दिन के मुकाबले कम कीमत पर लिस्ट हुए। सोना- चांदी की कीमतें लगातार दो दिन बढ़ने के बाद आज कम हुई हैं, यानि खरीदारों के पास सस्ते दामों में खरीदारी करने का सुनहरी मौका है। बता दें कि सोना और चांदी की कीमतें रोजाना दो बार अपडेट की जाती हैं। केवल हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को सोना और चांदी के रेट्स अपडेट नहीं किए जाते।

इसे भी देखें : जल्द घर बनाना कर दें शुरू, औंधे मुंह गिरे सरिया-सीमेंट के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

 

कितने कम हुए आज रेट्स

सर्राफा बाजार आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 51,908 रुपये कीमत पर खुला। बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 186 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज185 रुपये की मामूली गिरावट रही।

और देखें : मार्केट में आ गया Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द करें खरीदारी


 

995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 170 रुपये की गिरावट के बाद 47,548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 140 रुपये गिरने के बाद 38,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 

इसे पढ़ें: चरित्रहीन महिलाओं में होती ये आदतें, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट


आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 186 रुपये की गिरावट के बाद अपडेट हुई। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 55,697 रुपये अपडेट हुई है। अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स जानने के लिए ग्राहक 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।