{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana के इस शहर को नही मिली छूट, 1 अप्रैल से जब्त होंगे 10 और 15 साल पुराने वाहन

 

HR Breaking News गुरूग्राम। हरियाणा सरकार ने बेशक एनसीआर के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों को 10 से 15 साल पुराने वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है, मगर राज्य की साईबर सिटी पर 1 अप्रैल से आफत आना तय हो गया है। सीधे तौर पर कहा जाए तो हरियाणा के गुरूग्राम को सरकार की इस योजना से छूट नहीं मिली है। यही वजह है कि गुरूग्राम में चलने वाले पुराने वाहनों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि 1 अप्रैल से हरियाणा की साईबर सिटी में चलने वाले पुराने वाहनों को जब्त किया जा सकता है। सरकार के इस निर्णय के बाद से गुरूग्राम के लोगों में परेशानी देखी जा सकती है।

 

यह भी जानिए

Haryana news: 18वीं मंजिल से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत,मानसिक रूप से थे परेशान

इस जिले को नहीं मिली छूट

इस जिले में चलने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट नहीं मिली है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि हरियाणा के एनसीआर में आने वाले सभी जिलों को 10 से 15 साल पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों की छूट दी जा सकती है। मगर इस निर्णय से गुरूग्राम को बाहर कर दिया गया है। गुरूग्राम में पुराने वाहनों को चलाने की परमिशन नहीं होगी और इस शहर में चलने वाले वाहनों को जब्त करना शुरू किया जाएगा। सरकार ने एक टवीट जारी कर गुरूग्राम को छोडक़र हरियाणा के बाकि सभी जिलों में पुराने वाहनों को चलाने की छूट दे दी गई है। राज्य सरकार के बजट पारित होने के बाद इस पूरे निर्णय पर हरियाणा में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की बात भी कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि बजट प्रस्तुत होने के बाद ही इस दिशा में वह स्पष्ट रूप से बताएंगे कि उनका अगला कदम क्या होगा।

उड़ी गुरूग्राम की नींद

राज्य सरकार के इस निर्णय से गुरूग्राम में रहने वाले लोगों की ना केवल नींद उड़ी हुई है, बल्कि वह सरकार के इस फैसले से गुस्से में भी हैं। उनका कहना है कि एनजीटी का आदेश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए है। ऐसे में यह निर्णय हरियाणा के उन जिलों के लिए भी है, जो एनसीआर क्षेत्र मेें शामिल हैं। ऐसे में फिर गुरूग्राम पर ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है। इस सवाल का जवाब देने के लिए राज्य सरकार को कोई भी विभाग तैयार नहीं है। अब माना जा रहा है कि ठीक एक महीने बाद गुरूग्राम में 10 से 15 साल पुरानी डीजल व पेट्रोल वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सकती है।

यह भी जानिए

Haryana news: मकान में लाखों की चोरी,शादी में गया था परिवार

ऑटो चालकों को मिली राहत

राज्य सरकार के इस फैसले में फिलहाल कुछ समय के लिए पुराने ऑटो चालकों को राहत दी गई है। उन्हें अपना पुराना ऑटो बदलने की छूट है। उन्हें अपना ऑटो बदलने के लिए छूट दी जाने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि बिना किसी परेशानी के वह अपना ऑटो बदल सकते हैं और इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय भी दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि ऑटो चालकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपना ऑटो बदल सकें। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि 1 अपै्रल से प्रतिबंध के दायरे में आने वाले वाहनों के लिए किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्हें जब्त किया जाएगा। उन्हें किसी भी प्रकार की छूट देने से फिलहाल सरकार द्वारा साफ इंकार किया गया है।