Oceanography- बॉडी पर ये निशान.. प्रगति का है प्रतीक 
 

समुद्र शास्त्र में शरीर पर हर निशान का महत्व बताया गया है। शरीर पर ऐसे निशान वाले लोगों को भाग्यशाली माना गया है। आइए खबर में निचे जानते है आखिर कौन से है वे निशान। 
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- समुद्र शास्त्र के अनुसार इंसान के शरीर पर हर निशान का कुछ ना कुछ अर्थ होता है। व्यक्ति के शरीर पर कई प्रकार के निशान होते हैं, तिल, मस्सा, लहसुन और चक्र आदि। इन सभी निशानों का समुद्र शास्त्र में अलग-अलग अर्थ बताया गया है। मनुष्य के शरीर पर सबसे ज्यादा तिल और मस्से होते हैं। हालांकि, बहुत ही कम लहसुन, चक्कर और भंवर होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह सब निशान आपके व्यक्तित्व और आने वाले भविष्य को लेकर कई बातें बताते हैं। शरीर पर बने ये निशान आपके जीवन से संबंधित कई बातें बताते हैं। वह लोग भाग्यशाली होते हैं, जिनके शरीर पर ये निशान होते हैं।

लहसुन का निशान-
शरीर पर लहसुन का निशान बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। लहसुन शरीर पर अलग रंग का उभरा हुआ निशान होता है। इन्हें त्वचा से अलग रंग के लिए पहचाना जाता है। हालांकि, यह निशान बेहद ही कम लोगों के शरीर पर होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर ऐसा निशान होने वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं।

नाभि के नीचे तिल या मस्सा-


समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन महिलाओं की नाभि के नीचे तिल या मस्सा होता है, वह अपने घर-परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। इसके साथ ही महिलाओं की नाभि के नीचे तिल या मस्सा होना, सुख और संपन्नता का प्रतीक माना गया है।

पैरों के तलवे में त्रिकोण-


 समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के पैरों के तलवे पर त्रिकोण का निशान होता है, वो बेहद ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसे लोग काफी समझदार होते हैं, साथ ही वह अपने आस-पास के लोगों को भी खुशहाल रखते हैं। मुश्किल हालातों में भी वह परिवार के साथ रहते हैं।

नाक पर तिल-
जिन लोगों की नाम या उसके आसपास तिल होता है, वह लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। उन्हें सभी सुख प्राप्त होते हैं, साथ ही जिंदगी में कभी धन की कोई कमी नहीं आती। साथ ही उनका जीवन भी संपन्नता से भरपूर होता है।

समुद्र शास्त्र में साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन भी लोगों के शरीर के दाहिने हिस्से पर लहसुन, तिल, चक्र और मस्से जैसे निशान होते हैं, वह बेहद ही भाग्यशाली होते हैं।