Vastu Tips - दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, होगा लक्ष्मी का आगमन 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी सभी चीजों का प्रभाव घर पर पड़ता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखा जाए तो परेशानियां दूर होने लगती हैं और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

 

HR BreaKing News, Digital Desk- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा हो तो मां लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए वास्तु के कुछ नियम बहुत उपयोगी साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों और पेड़-पौधों का भी काफी महत्व होता है। घर में रखी हर एक चीज में ऊर्जा होती है। जो कि घर में रहने वाले व्यक्ति और उनकी तरक्की पर प्रभाव डालती है।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजें रखने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का मुख्य द्वार काफी अहम होता है, इसलिए घर के मुख्य द्वार पर शुभ चीजें लगानी चाहिए। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं।

तुलसी का पौधा-


सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

स्वास्तिक चिन्ह-


आर्थिक स्थिति ठीक रहे इसके लिए घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। इसके लिए घर के वास्तु दोष दूर करने के उपाय करने चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

शुभ-लाभ निशान-


घर के मुख्य द्वार की दायीं ओर शुभ-लाभ का निशान अंकित करने से घर के सदस्यों को लाभ मिलता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होती है।


बंदनवार बांधे-


हर शुभ कार्य में घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधा जाता है। सनातन धर्म में इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। बंदनवार घर में सौभाग्य लेकर आता है। इसे लगाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। बंदनवार में हमेशा आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।

सुगंधित पुष्प के गमले-


घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुक्र देव को प्रसन्न करना जरूर है। घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ सुगंधित पुष्पों के गमले लगाएं और इनमें रोज पानी दें। ऐसा करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।


सूर्य यंत्र-


घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सूर्य की कृपा होनी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र लगाया जाए तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही घर धन-धान्य से भर जाता है।

मां लक्ष्मी चरण-


वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के चरणों की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन-दौलत और सुख समृद्धि घर पर आती है। घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के चरण जरूर लगाएं।


गणेश जी-


घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी लगाएं। गणेश जी को इस तरह लगाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो। अंदर की तरफ गणेश जी का मुख होने से बाधाओं का नाश होता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर-

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'