Vastu Tips : बंद किस्मत के खुल जाएंगे ताले, आज ही अपनाएं ये टिप्स

अकसर हम रसोईघर की दिशा को इग्नोर कर देते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रसोईघर की जगह घर की तरक्की में बहुत मायने रखती है। 
 

HR Breaking News (ब्यूरो)। वास्तुशास्त्र का व्यक्ति के जीवन में खासा महत्व होता है। वास्तु के अनुसार हर में रखी छोटी से छोटी चीज भी बहुत प्रभाव डालती है, वास्तु के अनुसार दिशाओं का ध्यान रखना जरुरी होता है। क्योंकि अगर चीजों को गलत दिशाओं में सामान रखा हो तो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होना शुरु हो जाता है। जिससे घर के सदस्यों पर दुष्प्रभाव पड़ने लगता है।

ये भी पढ़ें :  धनतेरस पर घर लें आए ये चीजें, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा


कई बार हमें महसूस होने लगता है कि हमारी किस्मत हमारा साथ नहीं दे रहीं और अचानक जीवन में उथल-पुथल सी मच जाती है। इसके लिए हमें वास्तु की छोटी-छाटी बातों का ध्यान रखते हुए उन्हें फॉलो करना होगा। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स-


घर की साज-सजावट का रखें ख्याल


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बनावट व सजावट का संबंध वास्तु दोषों से भी है। अगर घर में सामान सही दिशा में नहीं रखा या फिर सही जगह नहीं रखा तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं और नकारात्मकता को प्रभावित करते हैं। इसलिए घर बनाते वक्त उसे वास्तु शास्त्र के अनुसार तैयार करें।


घर में तोड़फोड़ ना करें


अगर आप घर में तोड़फोड़ करते हैं तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। इसलिए जब भी रीकंस्ट्र्क्शन करना चाहते हैं तो घर की छट पर एक बड़ा गोल आईना रख दें। इससे उसकी छाया आईने में बनती रहेगी और वास्तुदोष उत्पन्न नहीं होगा।


गलत दिशा में रसोईघर का होना


अगर आपका रसोईघर यानी किचन गलत दिशा में बना हुआ है तो आपके घर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया शुरु हो जाएंगी। क्योंकि हमारे खान-पान से ही हमारा स्वास्थ्य जुड़ा होता है। इसीलिए घर में रसोई घर को आग्नेय कोण में बल्ब जलाकर रखें और बल्ब को सुबह - शाम जलता हुआ रहने दें

ये भी पढ़ें :  दिवाली पर घर में न रखें ये सामान, होगा बड़ा नुकसान


घर के मुख्य द्वार पर लगाएं स्वास्तिक चिन्ह


वास्तुदोषों व रोग से दूर रहने के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा 9 उंगली लंबा और 9 उंगली चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह घर के मेन गेट पर बनाएं।