Weather Forecast Updates: मौसम ने बदली करवट, दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में बारिश के आसार

हरियाणा सहित दिल्‍ली एनसीआर में मौसम में बदलाव हुआ। देर रात से बारिश हो रही है। हरियाणा के कई यमुनानगर जींद सहित कई जिलों में सुबह बारिश शुरू हुई। फरवरी माह का पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दो दिन बरसात के आसार।
 

हरियाणा, दिल्‍ली एनसीआर सहित कई राज्‍यों में मौसम बदला है। गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। देर रात से ही बूंदाबांदी के साथ मौसम में बदलाव हुआ था। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल सहित कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहे के आसार है। वहीं, शुक्रवार को तापमान में और ज्‍यादा गिरावट होगी

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में छाया कोहरा, बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी


इस समय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभों में से एक पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। दरअसल, फरवरी के महीने में यह पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा देर रात हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात शुरू हुई है।   

मौसमी सिस्टम पर गौर किया जाए तो एक उत्तर दक्षिण टर्फ रेखा केरल से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। जबकि दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ का तीन फरवरी से हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें.......

दिल्ली और हरियाणा के बीच से दौड़ेगी रेपिड रेल, मिनटों में होगा सफर तय


यह भी मौसमी गतिविधियां जानिये

मौसम विभाग के मुताबिक एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और इससे सटे पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना है। अरब सागर से आ रही नम हवाएं भी क्षेत्र को नमी प्रदान कर रही हैं। तीन फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है। चार फरवरी तक पंजाब के पश्चिमी जिलों हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बारिश की गतिविधियां कम होनी शुरू हो जाएगी। लेकिन पंजाब के पूर्वी हिस्सों, दिल्ली के हरियाणा भागों और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।


चार से सात फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा से बर्फीली ठंडी हवाएं या उत्तर पश्चिम भारत पर बहने लगेंगी जिससे एक बार फिर न्यूनतम गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, के कुछ हिस्सों में 4 से 7 फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

दिन में धूप खिलेगी और दिन आरामदायक होंगे लेकिन रात ठंडी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी माह के अंत तक मौसम में अच्छी ठंडक देखने को मिल सकती है।