Haryana वालों को बड़ी सौगात, 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन
New Railway Line in Haryana : हरियाणा राज्य में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। राज्य में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के बाद अब रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। सरकार ने हरियाणा के एक जिले में 104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। पिछले 55 सालों से यहां नई रेलवे लाइन की मांग उठाई जा रही थी जिसे अब सरकार ने मान लिया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (New Railway Line)। हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार अब नई-नई रेलवे लाइन का निर्माण करवा रही है। हरियाणा के कई जिलों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा गया है। अब राज्य का एक जिला पहली बार रेलवे से जुड़ने जा रहा है। यहां पर नई रेलवे लाइन (New Railway Line in Haryana) के लिए लोगों द्वारा पिछले 55 सालों से मांग उठाई जा रही थी जिसे अब सरकार ने मान लिया है।
दिल्ली से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी -
दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब रेलवे नेटवर्क से पहली बार कनेक्ट होगा। केंद्र सरकार ने दिल्ली- सुहाना- नूंह -फिरोजपुर -झिरका- अलवर तक नई रेलवे लाइन (New Railway Line News) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। नूंह जिले में पिछले 55 साल से ज्यादा समय से नई रेलवे लाइन की मांग बार-बार उठाई गई।
₹2500 करोड़ की लागत से बनेगी 104KM लंबी रेल लाइन -
रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि नई रेलवे लाइन (New Railway Line) की कुल लंबाई लगभग 104 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार ने ₹2500 करोड रुपए जारी किए हैं। इस रेलवे लाइन पर 7 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। नई रेलवे लाइन हरियाणा (Haryana New Railway Line) और राजस्थान दोनों राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्रालय ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट को अगले 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुमान है कि 2028 तक इस नई रेलवे लाइन को चालू कर दिया जाए।
पहली बार 1971 में उठाई गई रेलवे लाइन की मांग -
इस रेल परियोजना (Rail project) की मांग सबसे पहले वर्ष 1971 में गुरूग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में रखी थी। इसके बाद भी कई बार यह प्रस्ताव दोहराया गया। हाल ही में भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की थी। अंततः केन्द्र सरकार ने पिछले बजट में इसे औपचारिक मंजूरी दे दी।
नई रेलवे लाइन के बनने से होगा यह फायदा -
नई रेलवे लाइन (New Railway Line in Haryana) बनने के बाद हरियाणा के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही नूंह जिले आसपास लगता कई शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लोगों का एक शहर से दूसरे जहर तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। नई रेलवे लाइन के चालू होने से स्थानीय व्यापार पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
नई रेलवे लाइन (new railway line) के पूरा होने पर दिल्ली से अलवर के बीच सोहना, नूंह और फिरोजपुर सिरका के रास्ते सीधे रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि यह परियोजना में वहां तक क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगी।