UP और Haryana के बीच बन रहा नया हाईवे, किसानों को मुआवजे के पैसे जारी
new highway latest news : उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सड़क संपर्क को और मजबूत करने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने का काम कर रही है। अब दोनों राज्यों के बीच एक और नया हाईवे बनकर तैयार होने वाला है। नए हाईवे का निर्माण कार्य चालू हो चुका है। सरकार ने इस परियोजना को अगले डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जहां से नया हाईवे गुजरेगा वहां भूमि का अधिग्रहिण भी हो चुका है और मुआवजे के तौर पर 500 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं कहां बन रहा नया हाईवे -
HR Breaking News - (New Highway Project) देश के दो बड़े राज्यों के बीच अब सफर आसान, सुरक्षित और तेज होने वाला है। दरअसल, यूपी और हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया हाईवे बनाया जा रहा है। इस हाईवे के बनने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जहां से नया हाईवे गुजरेगा वहां किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से किया जा रहा काम -
अलीगढ़ से पलवल तक नए हाईवे का निर्माण कार्य अब गति पकड़ चुका है। इसके लिए 20 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। NHAI की देखरेख में चल रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना अगले डेढ़ वर्ष में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही अलीगढ़ से दिल्ली-NCR, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व हरियाणा के अन्य शहरों तक आवागमन व्यव्सथा (Highway Project) काफी सुधर जाएगी।
500 करोड़ रुपये किसानों को दिया गया मुआवजा -
नए हाईवे के निर्माण के लिए जिले के 31 गांवों के करीब 1500 किसानों से भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जा रही है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुका है। इसके लिए कुल प्रस्तावित 650 करोड़ रुपये मुआवजे में से करीब 500 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। बाकी की भुगतान प्रक्रिया अंतिम चरण पर पहुंच गई है। बता दें कि नए हाईव्रे (Highway News) की कुल लंबाई 75 किलोमीटर होगी।
1500 करोड़ की लागत में बनेगा एक नया बाइपास
नया हाईवे बनाने के साथ ही एक नया बाईपास भी बनाया जा रहा है। 30 किलोमीटर लंबे नए बाईपास के निर्माण पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खैर, जट्टारी समेत कई कस्बों को बाइपास (New bypass) से कनेक्ट करने की तैयारी हो रही है। इसकी वजह से भारी यातायात शहरों के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। खैर क्षेत्र में बाइपास निर्माण तेजी से प्रगति पर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मिलेगा बढ़ावा-
यह हाईवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे तथा पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से कनेक्ट हो जाएंगे। इसकी वजह से अलीगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (bypass Latest Update) के प्रमुख एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। औद्योगिक, लाजिस्टिक व व्यावसायिक गतिविधियों को इसकी वजह से नई गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
पुरानी सड़क की भी होगी मरम्मत-
जहां एक ओर नया फोरलेन व बाइपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं कस्बों के भीतर की पुरानी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों व क्षतिग्रस्त हिस्सों की वजह से आए दिन हादसे (new four lane) और जाम की स्थिति बनती रहती है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग को 84 करोड़ रुपये का बजट को पास कर दिया था। अब इस काम को भी तेजी से किया जा रहा है।
टोल व फोरलेन विस्तार पर होगा काम-
परियोजना के तहत रजपुरा गांव के पास टोल प्लाजा प्रस्तावित है। खैर व जट्टारी में लगभग 33 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर तथा जट्टारी क्षेत्र (Jattari area) में तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी योजना में शामिल किया गया है। हरियाणा सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य सीडीएस कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।
