UP के 5 जिलों को जोड़ेगी 241.6 किमी लंबी रेल लाइन, 1148 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, बनेंगे 32 नए स्टेशन
new railway line - उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों को एक्सप्रेसवे और हाईवे की कनेक्टिविटी मिल चुकी है। अब योगी सरकार प्रदेश के जिलों को रेलवे लाइन से जोड़ने का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। हाल ही में सामने आई नई रिपोर्ट के अनुसार, अब यूपी (up new railway line) में 241.6 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। यह रेलवे लाइन 5 जिलों को कनेक्ट करेगी। चलिए जानते हैं इस पर कब काम शुरू किया जाएगा।
HR Breaking News - (up new railway line)। उत्तर प्रदेश के जिलों और शहरों को एक दूसरे के साथ जोड़ने के लिए अब योगी सरकार रेलवे लाइन बिछा रही है। योगी सरकार के लगातार प्रयासों के बाद प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब सरकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उत्तर प्रदेश वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल, अब प्रदेश में 241.6 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जो की 5 जिलों को एक साथ जोड़ेगी।
दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे की महत्वाकांक्षी खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन परियोजना संत कबीर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच और श्रावस्ती समेत 5 जिलों को एक साथ कनेक्ट करेगी। इसके लिए रेलवे विभाग ने 1148 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की है। यहां 241.6 किमी लंबी नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। यह रेलवे लाइन (Up new railway line) यातायात की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र को सफर के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी देगी। इसके साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के विकास में सुधार होगा।
2027 तक यहां बनकर तैयार हो जाएगी नई रेलवे लाइन -
रेलवे लाइन बिछाने का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी (Khalilabad to Bansi new railway line) तक 54.40 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इसका कार्य आरंभ हो चुका है। बता दें की प्रथम चरण के निर्माण कार्य को साल 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक नई रेलवे लाइन (Khalilabad to Bansi new railway line) के निर्माण के लिए 237 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। रेलवे लाइन निर्माण के लिए 203 हेक्टेयर भूमि का अधिकरण पूरा हो चुका है। 34 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना बाकी है। रिपोर्ट में पता चला है कि शेष बची भूमि का अधिग्रहण अंतिम चरण में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 20 ए और ई का प्रकाशन हो चुका है। दूसरे चरण में बांसी से श्रावस्ती तक 115 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 569 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। फिलहाल अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
तीसरे चरण में श्रावस्ती से बहराइच (Shravasti to Bahraich new railway line) तक 72.20 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 342 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। बहराइच जिले के लगभग सभी गांव की भूमि के बी का प्रकाशन हो चुका है। श्रावस्ती जनपद के इकौना और जमुनहा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव के 20 ए प्रकाशन हो गया है। रेलवे के स्पेशल प्रोजेक्ट में शामिल इस रेलवे लाइन के निर्माण की प्रक्रिया को अब तेज किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य के साथ ही भूमि अधिकरण के कार्य में भी तेजी लाई गई है।
नई रेलवे लाइन पर बनाए जाएंगे 32 स्टेशन -
खलीलाबाद बहराइच नई रेलवे लाइन (New Railway Line Latest News) पर 32 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा यह स्टेशन ई टैक्स सुविधाओं से लैस होंगे इनमें चार जंक्शन 16 क्रॉसिंग और 12 हाल्ट स्टेशन होंगे। स्टेशनों में बहराइच, बिशुनपुर रामनगर, बलरामपुर, खगई जाेत, महेशबारी, श्रीदत्त गंज, लक्ष्मनपुर, एकौना, आजातपुर, धुंसवा बरडेहरा, हरिहरपुर, भिनगा, श्रावस्ती, हसुवाडोल, झारखंडी, कपऊशेरपुर, ऊतरौला, चिरकुटिहा परिमनिहा, बंजरहा, धनखरपुर, डुमरियागंज, टिकरिया, भागोभार, रमवापुर दूबे, बांसी, खेसरहा, पसाई, मेंहदावल, बखिरा, बघौली बाजार और खलीलाबाद शामिल हैं। इसके अलावा, 2 बड़े पुल, 32 बड़े और 86 छोटे पुल बनाए जाएंगे। साथ ही इस रेल लाइन पर 9 ओवर ब्रिज तथा 132 अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा।
150 किमी की स्पीड से ज्यादा तेज दौड़ेगी ट्रेन -
आनंदनगर-महराजगंज-घुघली हो या सहजनवां-दोहरीघाट और खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन (Khalilabad-Bahraich new railway line update) निर्माण कार्य के साथ बिजली का काम भी होता रहेगा। बता दें कि इन नई रेलवे लाइन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने के लिए बनाया गया है। भविष्य में इन रेलवे लाइन पर वंदे भारत (Vande Bharat) समेत अन्य तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन भी चलाई जा सकती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य लाइन बाराबंकी- गोरखपुर छपरा (Gorakhpur Chhapra Railway Line) 425 किलोमीटर को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में अधिकतम 110 किलोमीटर की गति से ट्रेन दौड़ रही है।
नई रेलवे लाइन बनने से मिलेगा ये फायदा -
खलीलाबाद बंसी बलरामपुर बहराइच नई रेलवे लाइन (Khalilabad Bansi New Railway Line) परियोजना के अंतर्गत प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना है। इसके लिए मौजूदा समय में 80% से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। शेष बची भूमि का अधिग्रहण अंतिम चरण में पूरा किया जाएगा।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्य में तेजी लाई गई है। दो चरणों में शेष कार्य को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस नई रेलवे लाइन के बनने से कई जिले और छोटे शहर एक साथ कनेक्ट होंगे। प्रदेश की एक बड़ी आबादी को नई रेलवे लाइन (UP New Railway Line) का लाभ मिलेगा। लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की विकास को भी नई गति मिलेगी।