Uttar Pradesh के इस शहर में बनेगा 45 मीटर चौड़ा आउटर रिंग रोड
New Outer Ring Road - उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश के हर शहर में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब यूपी वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दरअसल, सरकार ने एक नया आउटर रिंग रोड बनाने का ऐलान किया है। इस रिंग रोड के बनने से सफर आसान और पहले से तेज हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रोड पर नया आउटर रिंग रोड बनाया जाएगा।
HR Breaking News - (UP New Outer Ring Road)। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य है। इसी कड़ी में सरकार ने एक और नया आउटर रिंग रोड बनाने का ऐलान किया है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक के बाद एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
यहां बनेगा 45 मीटर चौड़ा आउटर रिंग रोड -
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) में ट्रैफिक एग्जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार ने 45 मीटर चौड़ा आउटर रिंग रोड निर्माण करने का प्लान तैयार किया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को इस परियोजना के लिए तीन गांव की जमीन खरीदने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। अब GDA जल्द ही जमीन खरीद की प्रक्रिया को शुरू करने वाला है। इसके बाद आउटर रिंग रोड (outer ring road latest news) का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बनेगा 5.58 किलोमीटर लंबा नया आउटर रिंग रोड
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक नए आउटर रिंग रोड (New Outer Ring Road Update) की कुल लंबाई 5.58 किलोमीटर होगी। इस रिंग रोड के निर्माण के लिए 3.95 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। यह मार्ग मोरटी, अधीर, आंबापुर, मोरटा और शाहपुर निजमोरटा गांव की भूमि से होकर गुजरेगा। इस परियोजना के तहत कुछ गांव की जमीन पहले से ही अधिग्रहित (land acquired) की जा चुकी है, जबकि बाकी बची भूमि को भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदा जाएगा।
नया रिंग रोड बनने से ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा -
GDA का कहना है की नया आउटर रिंग रोड बनने से राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
आउटर रिंग रोड को जोड़ने के लिए बनाई जाएगी नई सड़क -
इसके अलावा, प्राधिकरण इस क्षेत्र में अन्य सड़कों के निर्माण की भी योजना बना रहा है। इनमें मेरठ रोड और आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road News) से जोड़ने के लिए लगभग 2.7 किलोमीटर लंबी एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सिकरोड गांव के पास और अन्य इलाकों में भी नई सड़क बनाने की योजना है जिसे पूरे क्षेत्र का यातायात नेटवर्क और मजबूत होगा।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस परियोजना से नए केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र का संयोजित विकास भी होगा। नई सड़क बनने से राजनगर एक्सटेंशन में अवागमन आसान हो जाएगा और भविष्य में यहां शहरी विकास को भी रफ्तार मिलेगी। नया आउटर रिंग रोड (New Outer Ring Road) परियोजना गाजियाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है।