Haryana Mausam : हरियाणा में यू टर्न लेगा मौसम, IMD ने बताया इस दिन गरज-चमक के साथ होगी बारिश
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च की शुरूआत में ही भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से अभी से लू चलने जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए हरियाणा में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सर्दी का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 35 डिग्री के पार जा पहुंचता है। मार्च के शुरूआत में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, बीते दिनों के मुकाबले तापमान में हल्की गिरावट आई है। लेकिन अब भी सामान्य से कहीं ज्यादा बना हुआ है।
मौसम में होगा बड़ा बदलाव -
मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार, आने वाले दिनों में वेदर में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने संभावना है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 मार्च को कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। दिन के समय धूप में लोग परेशान रहे, जबकि औसत तापमान पिछली बार के मुकाबले 0.4 डिग्री घटा है। इसके बाद भी सामान्य से तापमान लगभग 3 डिग्री अधिक रहा है।
हरियाणा में कैसा रहेगा तापमान -
जिलों की बात करें तो भिवानी में सबसे अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार (Hisar ka Mausam) 32.3, फरीदाबाद 32, गुरुग्राम 31.2, नारनौल 32.5, पलवल 32.3, रोहतक 30.6, अंबाला 31.2, करनाल 29.6 और चंडीगढ़ 30.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। ज्यादातर जगहों पर 29 से 32 डिग्री के बीच रहा। फिलहाल राज्य में मौसम पूरी तरह सूखा है। सुबह से शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। आसमान साफ और लगातार धूप की वजह से ही तापमान ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, जल्द ही मौसम में बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना बन रही है, जिससे आज कई जिलों में बादल नजर आ सकते हैं और अलग अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
14 और 15 मार्च को कैसा रहेगा मौसम -
आज 14 मार्च को प्रदेश के मध्य और दक्षिण में मौसम बदल सकता है हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद व आसपास में गरज के साथ हल्की बारिश (IMD Rain Alert) देखने को मिल सकती है।
कल यानी 15 मार्च को उत्तरी और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत में भी बारिश और तेज हवाएं चलेगी। कल 15 मार्च से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 35 से कम होकर 30 डिग्री पर आ सकता है, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा। इस बदलाव से फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-NCR (Delhi NCR Mausam) के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी अब थोड़ी चैन की सांस ली जा सकती है।
