Haryana के शहर में बनेगा 6 लेन रिंग रोड, विकास को मिलेगी रफ्तार

Haryana - हरियाणा के शहर में जल्द ही 6 लेन का रिंग रोड विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से शहर में यातायात सुगम होगा और परिवहन नेटवर्क मजबूत बनेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग रोड (ring road) बनने से स्थानीय विकास को गति मिलेगी, नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे और शहरी योजनाओं में सुधार आएगा।

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सुगम यातायात के विजन को लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार (Deputy Commissioner Captain Manoj Kumar) ने लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

इस बैठक में प्रस्तावित सिक्स लेन नारनौल बाईपास (Six Lane Narnaul Bypass) को विस्तार देने की परियोजना की समीक्षा की गई।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार इस बाईपास का निर्माण होने से न केवल शहरवासियों को भारी वाहनों और ट्रैफिक जाम (traffic jam) से स्थायी राहत मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी एक नई जीवन रेखा साबित होगा।

उपायुक्त ने बताया कि यह परियोजना जिले के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (Integrated Multi-Modal Logistics Hub) और महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज से सीधे जुड़ेगा, जिससे भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

भू-अधिग्रहण की प्रगति पर जिला प्रशासन ने किया जायजा-

बैठक के दौरान उपायुक्त ने भू-अधिग्रहण (land acquisition) की प्रगति का अवलोकन किया और बताया कि अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा सहित कई गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बिजली निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर रास्ते में आने वाली बाधाओं और बिजली लाइनों के स्थानांतरण का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करें।

कैप्टन मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि लगभग 11.96 किलोमीटर लंबे बाईपास के बनने से यात्रा के समय में 30 मिनट तक की बचत होगी और शहर के चारों तरफ एक मजबूत रिंग रोड का जाल बिछ जाएगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के इस प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी (Formalities completed soon) कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन सरताज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।