{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP में बनेगा गंगा और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, इतनी आएगी लागत

Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनायार जाने वाला है। बता दें कि यहां पर गंगा और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Ganga and Agra Lucknow Expressway) का निर्माण होने वाजा है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा।

 

HR Breaking News (New Expressway in UP) उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर लगातार नए नए हाईव और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। बता दें कि अब यूपी (UP New Expressway) में एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण 

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी को बेहतर करने ण्क बड़ा कदम उठाया है। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होने वाला है।

नए एक्सप्रेसवे के एक किलोमीटर निर्माण में लगभग 80 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं। यही कारण है कि इस एक्सप्रेसवे को सबसे महंगा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। नए एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) की लंबाई लगभग 90 किलोमीटर तक की रहने वाली है। इसके निर्माण के लिए 7500 करोड़ रुपए की लागत आएगी।


एक्सप्रेसवे के दौरान लिया जाएगा ये फैसला 

जानकारी के मुताबिक, नया एक्सप्रेसवे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) से भी महंगा रहने वाला है। गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 7300 करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। माना जा रहा है कि नए एक्सप्रेस में महंगे सिविल कार्य, हाईटेक (Hightech facilities on Expressway) ड्रेनेज सिस्ट और सुरक्षा उपायों को शामिल किया गया है, इसकी वजह से यह एक्सप्रेसवे सबसे महंगा रहने वाला है।

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान करीब 29 बड़े पलों का निर्माण होने वाला है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे (Expressway News) पर जानवरों को आने से रोकने के लिए किनारों पर फेसिंग की जाएगी, जोकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।


इस वजह से खास होगा ये एक्सप्रेसवे 

नया एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से जोड़ने वाला है। इन एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले लोगों को आसानी होने वाली है। वहीं दिल्ली (Expressway in Delhi) से पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाले लोगों के इसकी वजह से काफी लाभ होने वाला है।

इसके अलावा फरुखाबाद और इसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यहां एक बेहतर कनेक्टिविटी होने वाली है। वहीं इन इलाकों में कृषि आधारित और क्षेत्रीय गतिविधियों (Expressway in UP) को बढ़ावा मिलने वाला है।


आर्थिक कॉरिडोर के तौर पर बनेगा 

नया कॉरिडोर बनकर तैयार होने वाला है। इसकी वजह से नया आर्थिक कॉरिडोर (New Economic Corridor) बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किलो मीटर तक का रहने वाला है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के साथ गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लिंक जुड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। नए एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड परियोजना के रुप में विकसित किया जाने वाला है। इसको पूरी तरह से नई जमीन पर बनाया जाएगा। वहीं एक्सपर्ट इसे नया आर्थिक कॉरिडोर बता रहे हैं।