{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों को लेकर बड़ा फैसला,अब 3 साल तक नहीं होंगे नंबर ट्रांसफर

vip numbers transfer : वीआईपी नंबरों की कालाबाजारी पर परिवहन विभाग की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब वीआईपी नंबर (vip numbers transfer) को बोली लगाकर खरीदने के बाद 3 साल तक किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांस्फर नहीं किए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से 3 साल तक ट्रांस्फर पर रोक लगाई गई है। 
 

HR Breaking News (vip numbers transfer) वाहनों के VIP या पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर खरीदने के बाद खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अहम पहल की गई है। महंगे दामों पर नंबर खरीदकर आगे ट्रांस्फर के खेल पर रोक के लिए सरकार (VIP vehicle numbers in Haryana) की ओर से यह फैसला लिया गया है। हालांकि परिवार को इस प्रोसेस से बाहर रखा गया है। आइए खबर में जानते हैं सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से

 

परिवहन विभाग ने नंबर ट्रांसफर पर लगाई रोक


सरकार की ओर से प्रदेश में परिवहन विभाग (transport department) से ई-नीलामी के जरिए वाहनों के VIP या पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर खरीदने के बाद उन्हें दूसरों को महंगे दामों बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 


अब ई-नीलामी में लिए गए VIP नंबर को वाहन मालिक आवंटन (VIP Number Allotment to Vehicle Owner) की तारीख से 3 वर्ष तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांस्फर नहीं कर सकेंगे। परिवहन विभाग की ओर से 3 साल से पहले नंबर ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी गई है।


नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई 


इस बारे में विभाग की ओर से प्रदेश के उपमंडल अधिकारी, पंजीकरण प्राधिकारी, जिला परिवहन अधिकारियों और मुख्यालय स्थित रजिस्टर्ड प्राधिकारियों को आदेश लागू करने के निर्देश जारी किए है। अगर कोई भी नियमों की अनदेखी करते पाया जाता है उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (National Informatics Centre) को भी लेटर भेज दिया गया है।

ई-निलामी पोर्टल में बदलाव के निर्देश 


NIC को वाहन और ई-निलामी पोर्टल में बदलाव (Changes in the e-auction portal) करने के लिए कहा है, ताकि 3 साल की लोक इन अवधि से पहले नंबर ट्रांसफर का प्रोसेस ब्लॉक रहे। सुत्रों के मुताबिक परिवहन मंत्री अनिल विज की विभागीय अधिकारियों के साथ हो जो बैठक हुई है, उसमें VIP नंबरों की कालाबाजारी (Black marketing of VIP numbers) और ज्यादा कीमत पर बेचने की शंका पर बातचीत की गई थी।

 

मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद लिया फैसला 


मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है। बड़ी बात यह है कि हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) को VIP नंबरों की नीलामी से सालाना 7 से 8 करोड़ रुपए की इनकम होती है, जिनमें 0001 नंबर सबसे महंगा है, जिसका रिजर्व प्राइस 500000 लाख और 0002 से 0009 तक का रिजर्व प्राइस डेढ़ लाख रुपए का है।


1 साल पहले HR88b8888 नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपए की पहुंची थी। हालांकि बोलीदाता के सरेंडर के बाद दोबारा नीलामी में यह नंबर 26.71 लाख रुपए में बिका था।

3 साल की शर्त से परिवार बाहर 


निर्देशों में 3 साल की शर्त में परिवार शामिल नहीं होंगे, जिसमे रक्त संबंधी के साथ उन सदस्यों को परिवार माना है, जिनके नाम एक ही परिवार पहचान पत्र (family identity card) में है। व्यक्ति खून के रिश्तेदारों और PPP आईडी में शामिल को ही vip नंबर 3 साल से पहले ट्रांसफर कर सकेगा।