Haryana दिल्ली के बीच बनेगी 2 लेन नई सड़क, यह होगा रूट

New Road : परिवहन को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब दिल्ली और हरियाणा के बीच भी एक नई सड़क बनाई जाएगी जो की 2 लेन होगी। इस नई सड़क के बन जाने से ट्रैफिक दबाव कम होगा तथा कई और भी फायदे होंगे। आइए खबर में जानते है हरियाणा और दिल्ली के बीच बनने वाली इस सड़क का क्या होगा रूट।
 

HR Breaking News : (New Road Between Haryana And Delhi) देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि अगर सड़क परिवहन को मजबूती प्रदान की जाए तो देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान होगी। ऐसे में अब हरियाणा और दिल्ली के बीच एक नई 2 लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ कहीं और भी फायदे होंगे।


दिल्ली की सीएम Rekha Gupta की अध्यक्षता में हुई बैठक में नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) के दोनों किनारों पर दो-लेन सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। नई सड़क बनानें की इस परियोजना का मकसद राजधानी में ट्रैफिक (traffic in delhi) कम करना है। इस नई सड़क (New Road In Delhi) को बनानें में लगभग 453.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क दिल्ली को सीधे Gurugram से जोड़ेगी और शहर के अंदर एक नया रास्ता देगी। सरकार का कहना है कि इससे जाम कम होगा, सफर का समय घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

 

 

परियोजना की मुख्य बातें


झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक 5.94 किमी लंबी दो-लेन सड़क बनेगी।
छावला से बसईदारापुर तक नाले के दोनों ओर 27.415 किमी सड़क बनाई जाएगी।
दोनों तरफ मिलाकर कुल लगभग 55 किमी सड़क बनेगी।
पूरी परियोजना में करीब 61 किमी लंबी और 7 मीटर चौड़ी पक्की सड़क तैयार होगी।

 

होगी बेहतर कनेक्टिविटी 


यह नया कॉरिडोर (new corridor) आउटर रिंग रोड, इनर रिंग रोड, शिवाजी मार्ग, पंखा रोड, नजफगढ़ रोड और UER-2 (NH-9 रोहतक रोड लिंक) जैसे बड़े रास्तों से जुड़ेगा। बसईदारापुर, केशोपुर, विकासपुरी, ककरोला और धूलसिरस के जरिए एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) तक सीधी पहुंच मिलेगी।

 


इन इलाकों को होगा सीधा फायदा


इस सड़क से ढांसा से बसईदारापुर तक ग्रामीण और शहरी इलाके जुड़ेंगे। उत्तम नगर, विकासपुरी, नजफगढ़, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, द्वारका, बापरोला, निलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन और IGI एयरपोर्ट को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, गुरुग्राम के सेक्टर 104 और 110 तक आना-जाना आसान होगा।
 

क्या-क्या सुविधाएं होंगी?


पैदल चलने और साइकिल के लिए अलग ट्रैक
द्वारका मेट्रो यार्ड के पास नया पुल
सड़क किनारे हरियाली और पेड़ लगेंगे
जरूरत के अनुसार नई दीवारें और पुरानी दीवारों की मरम्मत
सरकारी जमीन की बेहतर सुरक्षा


काम कब शुरू होगा?


नई सड़क की इस परियोचजना (project of the new road) को जरूरी तकनीकी मंजूरियां मिल चुकी हैं। लक्ष्य रखा गया है कि मार्च 2026 तक प्रशासनिक मंजूरी, अप्रैल 2026 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी, मई 2026 से निर्माण शुरू, नवंबर 2027 तक काम पूरा किया जाएं। यह परियोजना दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था (Delhi's traffic system) को बेहतर और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।