UP में बनेगा 74 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, मार्किंग का काम शुरू

UP News :उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में लगातार विकास के कार्यों को प्रतिबद्धता पूर्ण तरीके से कर रही है। उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को देश में सबसे ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 74 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके लिए मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है।

 

HR Breaking News (UP News Expressway) देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश लगातार मूलभूत सुविधाओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध हो रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए हाईवे एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब 174 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है।

 

 

जमीन की खरीद फरोख्त बंद करने के लिए लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश (UP News) के इस हाईवे के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसलिए यूपीडा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है और जमीन की खरीद फरोख्त बंद करने का आदेश देने के लिए जिला प्रशासन को भूमि के बैनामों पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा है। एक्सप्रेसवे की जमीन के खरीद फरोख्त करता कोई पाया गया तो अधिकारी इस पर कार्रवाई करेंगे।

दो एक्सप्रेसवे को किया जाएगा कनेक्ट

उत्तर प्रदेश (UP) में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। इसके लिए अब यमुना एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इनको जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे की मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से 74.3 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जमीन की मार्किंग का काम किया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे गौतम बुद्धनगर और बुलंदशहर के 56 गांव की जमीन पर बनेगा। इसे फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

पहले 83 किलोमीटर का बनाया था रूट

उत्तर प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे (expressway in UP) के लिए पहले 83 किलोमीटर का रूट निर्धारित किया गया था। यह 120 मीटर चौड़ा लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर पर सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा।

इसको पहले 83 किलोमीटर का बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन एलाइनमेंट के बाद इसे सेक्टर से बचाते हुए सेक्टर 21 से जोड़ने की योजना तैयार की गई। इसकी लंबाई 8.7 किलोमीटर कम हो गई। लिंक एक्सप्रेस वे गौतम बुद्ध नगर (Noida Link expressaway) के आठ गांवों और बुलंदशहर के 48 गांवों की जमीन पर होगा। 14 गांव खुर्जा तहसील के, बाकी बुलंदशहर, सियाना, शिकारपुर तहसील के होंगे। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। परियोजना 4000 करोड़ रुपए में कंप्लीट होगी।

इस रूट पर राह हो जाएगी आसान

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport), दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा तक की राह आसान हो जाएगी। एक्सप्रेसवे के माध्यम से मेरठ से प्रयागराज तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ने पर गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) की उपयोगिता बढ़ जाएगी। लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway) का यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28, 29, 32, 33 से भी सीधा जुड़ाव होगा। इससे कार्गो के वाहनों को एयरपोर्ट (Airport) तक पहुंचने या इससे जुड़े किसी भी रूट पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे को एनएच-34 से भी जोड़ा जा सकता है।