20 गांवों को जोड़कर Delhi के नजदीक बसाया जाएगा नया शहर, ये होगा नाम

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र का नजारा जल्द ही बदलने वाला है। अब दिल्ली (delhi new city) के पास 20 गांवों को जोड़कर नया शहर बसाया जाएगा। इस नए शहर की चर्चाओं के बाद अधिकतर लोग इसके नाम को जानने के लिए भी उत्सुक हैं। आइये जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल इस खबर में।

 

HR Breaking News (New City Near Delhi)। दिल्ली के निकटवर्ती इलाकों को और अधिक डेवलप करने के लिए सरकार अब कई कदम उठाने जा रही है। इस कड़ी में दिल्ली (delhi ke paas nya city) के पास नया शहर बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां के 20 गांवों को शामिल करते हुए उन्हें नए शहर (new city in Delhi) का रूप दिया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र का पूरा नजारा ही बदल जाएगा। इस क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए तमाम प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 


सरकार ने शहरी विकास की दिशा में बढ़ाए कदम-


दिल्ली के आसपास का इलाका एनसीआर (Delhi NCR) में आता है। एनसीआर दिल्ली के साथ लगते हरियाणा, यूपी व राजस्थान के जिलों का हिस्सा है। अब दिल्ली एनसीआर के उत्तर प्रदेश (UP news) वाले हिस्से में नया शहर बसाए जाने की तैयारी है।  इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt new city master plan) अपने शहरी विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में एक और नया शहर बसाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। 

इस क्षेत्र में बसाया जाएगा नया शहर-


देश की राजधानी दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (ghaziabad news) जिले के मुरादनगर क्षेत्र में अब "ग्रेटर गाजियाबाद" (Greater Ghaziabad) नाम से नया शहर बसाया जाएगा। इसमें लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा। सरकार का प्रयास है कि यह नया शहर न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में एक मॉडल सिटी की मिसाल पेश करे। 


मेगा प्रोजेक्ट किया जा चुका तैयार-


इस नए शहर यानी ग्रेटर नोएडा (greater noida news) को बसाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेगा प्रोजेक्ट को तैयार किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अलावा कई संबंधित विभाग इस नए शहर (new city in UP) को बसाने के लिए तमाम प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरा करने में लगे हैं। 


जानिये क्या है मास्टर प्लान-


उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला देश की राजधानी दिल्ली (new city in Delhi) से बिल्कुल सटा हुआ है। इस जिले के मुरादनगर क्षेत्र में "ग्रेटर गाजियाबाद" (Greater Ghaziabad) 20 गांवों को शामिल करके बसाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह मेगा सिटी प्रोजेक्ट गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान (UP new city master plan) में सम्मिलित है।


नए शहर में होंगे इतने वार्ड-


इस नए शहर में 175 वार्ड बनाए जाएंगे, इसके लिए फिर से सर्वे किया गया है। पहले इस शहर में मुरादनगर (muradnagar new city) क्षेत्र के 13 गांव ही शामिल करने का प्लान था। बाद में संख्या बढ़ाते हुए 7 गांव और जोड़े गए। अब यह 20 गांवों को शामिल करके विकसित किया जाएगा। अब इसमें मुरादनगर के अलावा खोड़ा, लोनी और डासना नगर की पंचायतों का एरिया भी शामिल किया जाएगा। 

सीमाएं तय करने पर हो रहा कार्य-


इस नए शहर की सीमाएं तय करने पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पूरे सड़क नेटवर्क सहित जिला प्रशासन विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। मास्टर प्लान (UP govt master plan) के अनुसार इस नए शहर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक विकास पर खासतौर से काम किया जाएगा।


ऐसा होगा नए शहर का प्रशासनिक ढांचा-


ग्रेटर गाजियाबाद (greater ghaziabad kaha bnega) के प्रशासनिक ढांचे के बारे में बात करें तो यह सचिव स्तर से लेकर तीन जोन प्रणाली पर आधारित होगा। इस शहर को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाएगा। सचिव स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विकास को गति दी जाएगी। शहर को तीन जोन में बांटकर हर जोन का प्रभार एक आईएएस अधिकारी (IAS officers) को दिया जाएगा। 

सर्वे का काम पूरा-


ग्रेटर नोएडा (greater noida news) की तर्ज पर ग्रेटर गाजियाबाद बनने के बाद रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश करने का निवेशकों को मौका मिलेगा। इस नए शहर (UP new city latest news) के लिए संबंधित विभागों ने चयनित क्षेत्रों का सर्वे भी कर लिया है। इन पर  रिपोर्ट आते ही इस नए शहर को बसाने की निर्माण प्रक्रिया तेज किए जाने की संभावना है। 

ये सुविधाएं भी होंगी ग्रेटर गाजियाबाद में-


दिल्ली के पास बसाए जाने वाले इस शहर में चौड़ी व साफ सुथरी सड़कें होंगी। इसके अलावा बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था (delhi traffic rules) भी लोगों को देखने को मिलेगी। ट्रेन व बस यातायात की सुविधाओं को भी बेहतर तरीके से यहां पर विकसित किया जाएगा। ग्रेटर गाजियाबाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR news) में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उम्मीद है कि यह नया शहर देश में रोल सिटी व स्मार्ट सिटी की मिसाल कायम करेगा।