Delhi-NCR में बनेगा नया फ्लाईओवर, जानें कितनी होगी लंबाई, क्या होगा रूट
Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए एक नया फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से प्रस्तावित यह फ्लाईओवर यहां बनाया जाएगा, जिससे रोजाना लाखों वाहन चालकों को सुगम आवागमन का फायदा मिलेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इसकी लंबाई और इसका रूट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR)। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से रामपुरा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। इस फ्लाईओवर (Flyover) का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा। दावा है कि इसके पूरा होने से गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से रामपुरा फ्लाईओवर तक वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। इसके चलते सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में ट्रैफिक की रफ्तार (Traffic speed during peak hours) बेहद धीमी हो जाती है। मॉनसून के दौरान नरसिंहपुर गांव के पास सर्विस रोड पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। करीब 10 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में अक्सर आधे घंटे से भी अधिक समय लग जाता है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (Gurugram Metropolitan Development Authority) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इस स्थिति को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के समक्ष रखा था। इस पर अध्यक्ष की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि हीरो होंडा चौक से रामपुरा चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार करवाई जाए।
रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं-
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली से जयपुर की ओर रोजाना करीब एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए इस हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम हुआ था, लेकिन नवंबर में जैसे ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा शुरू हुआ, दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर फिर से वाहनों की संख्या बढ़ गई। बिजवासन टोल प्लाजा पर एक तरफ का टोल 220 रुपये होने के कारण व्यावसायिक वाहन बड़ी संख्या में दिल्ली-जयपुर हाईवे का उपयोग करना ज्यादा किफायती मान रहे हैं।
खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने की योजना-
दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित (toll plaza tranferred) करने की योजना पर विचार चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए कांकडौला और पचगांव क्षेत्र में भूमि की तलाश की थी, लेकिन ग्रामीणों और राजस्थान राइफल्स की आपत्तियों के चलते योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब इस मामले में 5 मार्च को दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के सचिव की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के CO, जिला उपायुक्त और एनएचएआई के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में टोल प्लाजा (toll plaza) के स्थानांतरण को लेकर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।