{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में रेलवे स्टेशन पर 12 करोड़ से बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज

Haryana News : प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अनकों कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे विभाग की और से रेलवे स्टेशनों पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की और से हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन पर 12 करोड़ की लागत की लागत से नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन (palwal news) पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के विकास कार्यों में नया फुटओवर ब्रिज शामिल किया गया है। करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ मौजूद  फुटओवर ब्रिज पर दबाव भी बढ़ रहा है। इसे दूर करने के लिए नए एफओबी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

एक और एफओबी इसी माह में होगा तैयार

जानकारी के (Palwal Railway Station news) अनुसार पलवल स्टेशन पर यात्रीयों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एक अन्य  फुटओवर ब्रिज का काम भी चल रहा है। इसके इसी महीने तैयार होने की संभावना है। तैयार होने के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिए जाने की उम्मीद है।  (haryana latest news) इससे अलग-अलग प्लेटफार्म के बीच आने-जाने में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और एक ही ब्रिज पर भीड़ का दबाव कम होगा।

 

12 मीटर चौड़ा होगा ये एफओबी (new FOB news)

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित एफओबी की चौड़ाई 12 मीटर और लंबाई 1 हजार मीटर होगी। इसके बनने से बड़ी में संख्या मे दोनो साइडों से यात्रियों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। एफओबी के बनने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए रेलवे ट्रैक आदि की आवश्यकता नहीं होगी।

पुराने एफओबी पर मिली कंपन की शिकायतें मिल रही थी

स्टेशन पर पुराना एफओबी 5 (palwal railway station par  fob ka hoga nirman) दशक पुराना है। इसे करीब 1970 के वर्ष में बनाया गया था। पुराने एफओबी के बहुत ज्यादा पुराने होने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ दबाव भी बढ़ा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पुराने एफओबी की चौड़ाई और संरचना वर्तमान यात्री संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के आने-जाने पर एफओबी पर कंपन महसूस होने की शिकायते सामने आई है। 

बीकानेर अनाज मंडी भाव 3 अक्टूबर 2026: ग्वार, मोठ और मूंग में तेजी, गेहूं-ईसबगोल में मंदी