हिसार में 133 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, देखें हरियाणा के सभी शहरों में कैसी है हवा की गुणवत्ता
HR Breaking News (Haryana ka Mausam) : अक्टूबर के साथ सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 133 पहुंच गया है। वहीं गुरुग्राम (gurugram AQI level) का प्रदेश में सबसे अधिक 200 एयर क्वालिटी इंडेक्स है। यह प्रदेश के अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग है। प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। आगामी दिनों में फेस्टिवल सीजन के दौरान यह स्थिति और भी खराब हो जाएगी। क्योंकि दिवाली पर आतिशबाजी के कारण इसमें अचानक तेज उछाल देखने को भी मिलेगा। वहीं प्रदेश के कई राज्यों में मौसम बिल्कुल साफ भी है। शहरों में बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स का असर लोगों की सेहत के लिए सही नहीं है।
जानिए किस शहर का कितना है एयर क्वालिटी इंडेक्स
3 अक्टूबर को गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (October 3 Air Quality Index) 200 बहुत ज्यादा है। वहीं अंबाला में 160, बहादुरगढ़ में 71, बल्लभगढ़ में 95, भिवानी में 117, चरखी दादरी में 122, धारूहेड़ा 123, फरीदाबाद (Faridabad AQI level) में 137, फतेहाबाद में 112, हिसार (hisar AQI level) में 133, जींद (jind AQI level) में 189, कैथल में 82, करनाल (karnal AQI level) में 53, कुरुक्षेत्र में 154, मंडी खेड़ा में 49, मानेश्वर में 188, नारनौल में 136, पलवल में 78, पंचगांव में 37, पंचकूला में 54, रोहतक में 79, सिरसा में 149, सोनीपत में 90, यमुनानगर में 208 एयर क्वालिटी इंडेक्स रहा। आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ सकता है।
बढ़ते एक्यूआई लेवल के कई कारण जिम्मेदार
शहर में हो (Haryana ka Mausam ki khabr) रहे लगातार वायु प्रदूषण के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य में उड़ने वाले कण जो वायु प्रदूषण को बढ़ाते हैं। इसके अलावा सड़कों की धूल,खुले में कचरा जलाना, फैक्ट्री से निकलने वाले धुआं और कण, खुले में कंस्ट्रक्शन का काम चलना आदि कई कारण वायु प्रदूषण के जिम्मेदार कारक हैं।
दिवाली पर बढ़ता है वायु प्रदुषण
पराली सीजन में पराली (AQI level Haryana) के जलाने आदी पर एक्यूआई लेवल में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा दिवाली पर यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दिवाली के बाद अचानक एक्यूआई लेवल बढ़ जाता है। दीवाली के दिन के बाद रात के समय AQI level अचानक बढ़ जाता है।
जानिए कितना एक्यूाआई लेवल होता है सही (AQI level hisar)
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि जीरो से 50 तक का एक्यूआई (mosam ki khabr) अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच का एक्यूआई लेवल (AQI level kitna shi hota h) में संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा 101 से 200 तक का एक्यूआई लेवल फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक है। वहीं 201 से 300 तक का लेवल खराब रहता है। अगर इसके संपर्क में लंबे समय तक रहे तो यह सांस लेने में तकलीफ देता है । 301 से 400 तक का एक्यूआई लेवल बहुत ही खराब होता है इसमें सांस लेने जैसी बीमारी तक हो सकती है। वहीं 401 से 500 तक का बहुत ही गंभीर एक्यूआई लेवल माना जाता है जो लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, और जो पहले से बीमार लोग हैं उन पर गहरा असर डालता है।
