UP में बनेगा नया हाईवे, फोरलेन से जुड़ेंगे 16 गांव, भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू
New Highway UP -उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया हाईवे बनाया जाने वाला है। ये हाईवे फोरलेन होने वाला है। इससे 16 गांव कनेक्ट होंगे। साथ ही में हाईवे बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का कार्य भी शुरू हो गया है। आइए जानते हैं इस नये हाईवे के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (UP new highway)। यूपी में अब एक और नया हाईवे बनाया जाने वाला है। ये हाईवे फोन लेन होगा। हाईवे के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को नई रफ्तार मिलने वाली है। साथ ही में रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए हाईवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बढ़ेगी आगे-
लखनऊ चिनहट से बाराबंकी समेत तीन जिलों को जोड़ने वाला 69 किलोमीटर के एक राजमार्ग को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। लखनऊ के कुर्सी रोड और अयोध्या लखनऊ किसान पथ मार्ग के साथ सीतापुर और लखीमपुर, बहराइच के यातायात दबाव को कम करने वाला ये राजमार्ग साबित होने वाला है। लखनऊ बाराबंकी और सीतापुर तक 3 चरणों में फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
DPR को किया शामिल-
इस औद्योगिक क्षेत्र, देवा और तहसील फतेहपुर को कनेक्ट करते हुए घाघरा के तटवर्ती भाग महमूदाबाद सीतापुर को जाना काफी ज्यादा सुगम हो जाएगा। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी NH-727 परियोजना से चहलारी घाट बहराइच कनेक्ट होने वाली है। तीन बाइपास (UP New Bypass) के साथ ही सात पुलों का निर्माण (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) डीपीआर में भी शामिल किये गए है।
इतनी भूमि का होगा अधिग्रहण-
देवा से फतेहपुर तक फोरलेन निर्माण (New Bypass) कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। संबंधित खंड में लगभग 20 किलोमीटर में 660 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। डीपीआर के मुताबिक देवा से चलकर मार्ग सलारपुर, विशुनपुर, इसरौली, बसारा और रसूलपुर पनाह औद्योगिक क्षेत्र से गुजरते हुए फतेहपुर तक पहुंचने वाला है। 16 गांव फोरलेन से कनेक्ट हो जाएंगे। किसानों की 85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। दो हजार से अधिक किसानों को मुआवजा प्रक्रिया से कनेक्ट किया गया है।
बहुपयोगी बाइपास को किया शामिल-
इस परियोजना में तीन नगरों के बहुपयोगी बाइपास (UP New Bypass) को शामिल किया गया है। विशुनपुर में दो किलोमीटर तथा फतेहपुर में करीब तीन किमी बाइपास रेलवे क्रासिंग और बाजार के जाम से राहत मिलने वाली है। साथ ही में कल्याणी नदी और शारदा सहायक नहर पर चार नए सेतु का निर्माण किया जाने वाला है। इसकी वजह से राज्य को काफी लाभ होने वाला है।
देवा बाइपास का होगा निर्माण-
चिनहट से देवा और कुर्सी को कनेक्ट करने वाला मार्ग भी फोरलेन में तब्दील किया जाने वाला है। ये मार्ग किसान पथ से जुड़कर लखनऊ से सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इसकी लंबाई 27.350 किलोमीटर की होने वाली है। इस खंड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृत लागत 468.48 करोड़ रुपये है। यहां देवा बाइपास (UP New Bypass Latest News) का निर्माण किया जाने वाला है। देवा से फतेहपुर तक 20 और फतेहपुर से सीतापुर के महमूदाबाद 22 किलो मीटर तक फोरलेन विकसित किया जाने वाला है। परियोजना के पूरा होने पर लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने वाली है।