Haryana में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया आधुनिक रिंग रोड, ये होगा रूट 

New Modern Ring Road - हरियाणा तेजी से विकसिता होता हुआ राज्य है। हरियाणा में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्यास को खत्म करने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब हरियाणा वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में सरकार ने राज्य में नया आधुनिक रिंग रोड बनाने का प्लान तैयार किया है। इस रिंग रोड को 250 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Haryana Modern New Ring Road)। हरियाणा की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। राज्य में नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब सरकार ने राज्य के एक जिले में नया मॉडर्न रिंग रोड (New Modern Ring Road) बनाने का प्लान तैयार किया है। इस रिंग रोड के बनने से न केवल शहर में आने-जाने वालों को बेहतर सुविधाएं ही नहीं मिलेगी, बल्कि दिल्ली-NCR और आस-पास के राज्यों से आसान और बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। 


250 करोड़ की लागत से तैयार होग नया रिंग रोड - 


हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड (New Ring Road) के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। राज्य में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए नया आधुनिक रिंग रोड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, आने वाले तीर्थयात्रियों और टूरिस्ट को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे सफर आसान और तेज हो जाएगा। 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Mahotsav) से जुड़ी प्रेस वार्ता के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। CM ने बताया है कि साल 2014 में PM नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था, और अब यह लक्ष्य जल्द ही पूरा होने वाला है। 

अनुभव केंद्र का पूरी तरह से तैयार


CM नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र तैयार हो चुका है। इसे आगामी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Mahotsav) के दौरान जनता के लिए खोला जाएगा। यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारतकालीन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। 


रिंग रोड परियोजना शहर का बनेगी नींव


यही कारण है कि रिंग रोड (ring road) परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। इसके निर्माण से शहर के भीतर होने वाली भीड़भाड़ में कमी आएगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर से आने वाले यात्रियों को तेज और सुगम आवागमन मिलेगा।