Haryana के इस जिले में बनेगा नया आधुनिक रिंग रोड, 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

New Ring Road - हरियाणा राज्य की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कहीं नए रोड बनाए जा रहे हैं तो वहीं लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर भी डेवलप किया जा रहे हैं। अब हरियाणा वालों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने एक नया आधुनिक रिंग रोड बनाने का ऐलान किया है। इस रिंग रोड पर 250 करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। चलिए नीचे खबर में जानते हैं नया रिंग रोड किस जिले में बनाया जाएगा।

 

HR Breaking News - (Modern New Ring Road in Haryana)। हरियाणा राज्य में डेवलपमेंट के कार्य प्रगति पर हैं। राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने एक जिले में नया मॉडर्न रिंग रोड बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस रिंग रोड (New Ring Road in Haryana) के बनने से शहर में आने जाने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।

 PM ने नए रिंग रोड के निर्माण के लिए250 करोड रुपए की राशि की स्वीकृत  - 


हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड (New Ring Road) के निर्माण के लिए 250 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस रिंग रोड के बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। लोगों को घंटे तक ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों और टूरिस्ट को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे शहर में सफर आसान बेहतर होगा। 


CM नायब सिंह सैनी ने दी अहम जानकारी - 


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Festival) से जुड़ी प्रेस वार्ता के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। CM ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2014 में PM नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था और अब यह लक्ष्य पूरा होने वाला है। CM ने बताया कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव के अंदर लगभग तैयार हो चुके हैं। इसे आने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान जनता के लिए खोला जाएगा।


आधुनिक तकनीक से बनाया गया केंद्र -


यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारत कालीन प्रसंग (Incident from the Mahabharata period) को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।


इस लिए बनाया जा रहा नया रिंग रोड - 


सरकार का मानना है कि इस बार गीता महोत्सव (Gita Festival) पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जिस शहर के लिए बेहतर यातायात और सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है इसलिए भीड़ भाड़ वाले शहरों में अभी से ही सड़कों में सुधार किया जा रहा है।

 


धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढावा


सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी। कुरुक्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।