Haryana Ka mausam : हरियाणा वालों बारिश के लिए हो जाओ तैयार, मौसम विभाग ने बताया इतने दिन होगी वर्षा
Haryana weather - उत्तर भारत के सभी राज्यों में मार्च की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई। मार्च के महीने में कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। अब मार्च के आखिरी दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते कई दिनों से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश हुई है और कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। अब एक बार फिर मौसम विभाग (Mausam Update) ने राज्य में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम -
HR Breaking News - (Haryana Ka mausam)। हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं भयंकर गर्मी का कर है तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही है। मार्च के महीने में फरवरी जैसा मौसम हो गया है।
मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पिछले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर 26 मार्च और 27 मार्च को देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और इस दोरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। मौसम में बड़ा बदलाव आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में होगी बारिश -
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 26 मार्च को हिसार (Hisar ka mausam), फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। परसों यानि 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है, जबकि बाकी एक क्षेत्र में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इसके अलावा 29 मार्च की रात को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा जिससे 30 और 31 मार्च को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
24 घंटों में बदला तापमान -
हरियाणा (Haryana ka mauam) में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। हालांकि, मौसम विभाग (weather update) का कहना है कि 26 मार्च के बाद बारिश और बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी में कमी आएगी।
न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट -
न्यूनतम तापमान (Haryana Temperature) में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में औसतन 0.1 डिग्री की कमी आई है। गुरुग्राम में सबसे कम 14.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 15 से 18 डिग्री के बीच रहा है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की ठंडक बनी रहेगी।
