{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Uttar Pradesh से उत्तराखंड तक बिछेगी 104.740 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन, फाइनल लोकेशन सर्वे पर हो रहा काम

new railway line : भारतीय रेलवे में सफर तो आपने किया ही होगा। रेलवे अपने यात्रियों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई नई कोशिश करता रहता है। अब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जो की 104.740 किलोमीटर लंबी होगी। इस नई रेलवे लाइन की फाइनल लोकेशन के सर्वे पर कार्य हो रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (UP New Rilway Line) भारतीय रेलवे की तरफ से रेलवे का विस्तार काफी तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल सहारनपुर से देहरादून जाने के लिए वाया हरिद्वार होकर जाना पड़ता है लेकिन अब इस रूट पर नहीं रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद दून से सहारनपुर के बीच की दूरी 81 किलोमीटर की रह जाएगी जो अब 112 किलोमीटर की है।


रेलवे की तरफ से यात्रियों को मिली सौगात


देहरादून से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। अब एक्सप्रेस के साथ रेलवे की तरफ से भी लोगों को खुशखबरी मिली है। अब एक नई रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है जिससे आपको दिल्ली आने पर करीब 2 घंटे बचेंगे।


कहां बिछाई जाएगी यह नई रेलवे लाइन


ये नई रेल लाइन देहरादून मोहंड सहारनपुर के बीच बिछाई जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सहारनपुर से देहरादून के बीच ट्रेन सरपट दौड़ेगी तो सफर का मजा दोगुना हो जाएगा।


DPR की तैयारी


जिसके बाद डीपीआर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना (rail line project) के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अभी रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।  

मोहंड क्षेत्र में बनेंगी सुरंगें


उत्तराखंड में जिन नई रेल परियोजनाओं (new rail projects) को लेकर नई संभावनाएं जगी हैं उनमें देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना (Dehradun-Saharanpur Rail Line Project) भी शामिल है। इसका प्राथमिक सर्वे किया जा चुका है। वहीं फाइनल लोकेशन सर्वे जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।  ये परियोजना टनल आधारित होगी। जिसमें मोहंड क्षेत्र में सुरंगें बनाई जाएंगी।   

104.740 किमी लंबी होगी नई रेल लाइन 


बता दें कि प्रस्तावित लाइन कुल 104.740 किमी लंबी होगी।  इस पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इस परियोजना का फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में है।

नई रेलवे लाइन बिछाने पर आएगी इतनी लागत


रेलवे के मुताबिक इस लाइन पर औसतन प्रति किमी 62.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  92.600 किमी के इस नए रूट में रेल लाइन बिछाने की लागत 6500 करोड़ रुपये (cost of laying railway line) है। सर्वे का कार्य मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड को सौंपा गया है।


मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का कहना है कि इस नई रेलवे लाइन (new railway line) के बन जाने से देहरादून से दिल्ली आवाजाही करने वालों के लिए सफर सुगम हो जाएगा। इन परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी।”