UP के लिए एक और बड़ी सौगात, 200 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे मंजूर
HR Breaking News : (New Expressway In UP) उत्तर प्रदेश वासियों को सरकार की तरफ से लगातार नई नई सौगात मिल रही है। आए दिन नए-नए एक्सप्रेसवे को सरकार द्वारा मजदूरी दी जा रही है। योगी सरकार का मानना है कि प्रदेश वासियों को अच्छी यात्रा का लाभ देने तथा आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक्सप्रेसवे बनाना काफी सही कदम है। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक 200 किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है। जिसे प्रदेश वासियों को काफी फायदा होगा।
अब अयोध्या और वाराणसी के बीच का सफर काफी आसान हो जाएगा। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने दोनों शहरों को जोड़ने वाले लगभग 200 किलोमीटर लंबी हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है।
पूर्व सांसद का कहना है कि इस परियोजना के कंप्लीट होने के बाद अयोध्या से काशी की दूरी महेश 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। उनका कहना है कि इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से जोड़ा जाएगा, जिससे अयोध्या से लेकर दिल्ली तक की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी।
इन योजनाओं पर भी काम जारी
योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे (Expressways in Uttar Pradesh) का जाल बिछाया जा रहा है। सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय अयोध्या में कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
इनमें 84 कोसों परिक्रमा मार्ग, राम-जानकी मार्ग (अयोध्या से जनकपुर), अयोध्या सुल्तानपुर व अयोध्या जगदीशपुर मार्ग, राम वन गमन मार्ग प्रमुख हैं।
इसके अलावा लखनऊ हाईवे (Lucknow Highway) पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अयोध्या बाईपास का सौदीकरण भी 55 करोड़ की लागत से कराया गया है।
ट्रैफिक दबाव भी होगा कम
अयोध्या में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए रिंग रोड परियोजना (ring road project) तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, अयोध्या-प्रयागराज ग्रीनफील्ड एक्सेस कट्रोल 6-लेन हाईवे (Ayodhya-Prayagraj Greenfield 6-Lane Highway) के पहले चरण में प्रतापगढ़ तक सीमांकन जारी है।
इन परियोजनाओ के पूरा होने पर अयोध्या उत्तर भारत का एक प्रमुख सड़क संपर्क केंद्र (Major Road Connectivity Center) बन जाएगा। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि उद्योग और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।
