Haryana में यहां बसाया जा रहा नया स्मार्ट शहर, प्रॉपर्टी बनेगी सोना
Haryana New Smart City : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब हरियाणा में एक नये शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब प्रॉपर्टी की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा के इस नए शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (smart city)। हरियाणा में अब एक नया शहर बसाये जाने की तैयारी की जा रही है। अब सरकार ने यहां पर नए शहर को बसाने क तैयारी कर ली है। इस शहर में एक से बढ़कर एक शानदार सुविधाएं मिलने वाले हैं। इसकर वजह से लोगों को काफी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये हरियाणा में बनने वाले इस नए शहर के पूरी जानकारी।
स्मार्ट और आधुनिक शहर का होगा निर्माण-
दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर बसा हरियाणा का ऐतिहासिक शहर करनाल अब स्मार्ट सिटी (smart city) बनने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि महाभारत काल के दानवीर राजा कर्ण द्वारा बसाया गया ये नगर, जिसे आज भी कर्ण की नगरीके नाम से जाना जाता है। सदियों तक अपनी समृद्ध विरासत, शांत करनाल झील और उपजाऊ कृषि भूमि के लिए जाना जाता रहा है। इसको धान का कटोरा कहा जा रहा है। ये शहर अब बदलते समय के साथ स्मार्ट और आधुनिक होने वाला है। यही कारण है कि हरियाली से भरे इस शहर में अब घर खरीदने वालों की लंबी लाइन लग चुकी है। इसकी पुष्टि कई हालिया प्रॉपर्टी एनालिसिस रिपोर्ट्स के द्वारा की गई है।
रियल एस्टेट हब के रूप में बनाई पहचान-
आज करनाल न सिर्फ औद्योगिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनकर सामने आ रहा है। बल्कि ये उत्तर भारत के उभरते रियल एस्टेट (real estate) हब के रूप में भी तेजी से पहचान बना रहा है। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान, बढ़ती औद्योगिक इकाइयां और मजबूत सामाजिक ढांचा इसे रहने के लिए बेहतर शहर को बना रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर न सिर्फ एनआरआई (NRI) बल्कि दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग भी घर खरीद सकते हैं।
घरों की बिक्री में आई बढ़ौतरी-
लोग अब ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां पर खुली जगह, कम प्रदूषण और बेहतर जीवन गुणवत्ता के साथ आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हो। एनरॉक और प्रॉपइक्विटी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़े बताते है कि टियर-2 शहरों में घरों की बिक्री में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ये छोटे शहरों का कुल रियल एस्टेट बाजार 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। (NRI) निवेशक भी इन शहरों को सुरक्षित और दीर्घकालिक रूप से लाभदायक निवेश का ऑप्शन बनाकर दिखा दिया है।
करनाल की तेज प्रगति के पीछे इसकी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है। ये शहर दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) से कनेक्ट हुआ है। जोकि दिल्ली को अमृतसर और जम्मू-कश्मीर से कनेक्ट करता है। आसान और तेज यातायात की वजह से ये शहर न सिर्फ हरियाणा बल्कि दिल्ली-एनसीआर के उन परिवारों के लिए भी आकर्षक बनता जा रहा है, जोकि महानगरों की भीड़-भाड़ से दूर शांत और व्यवस्थित जीवन की चाह रखते हैं।
नमो भारत RRTS कॉरिडोर के लिए बड़ा कदम-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब दिल्ली रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को करनाल तक बढ़ाने की प्रस्तावित योजना ने इस शहर को एकाएक लोगों की नजर में ला दिया है। दिल्ली–पानीपत–करनाल आरआरटीएस कॉरिडोर (Delhi–Panipat–Karnal RRTS Corridor) के तहत सराय काले खां से करनाल तक नमो भारत ट्रेन से सफर लगभग 90 मिनट में पूरा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस रैपिड रेल के शुरू होने से शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और खासतौर पर रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने वाला है।
मेरठ-चंडीगढ़ तक पहुंचना हो जाएगा आसान-
सड़क के अलावा करनाल रेल और हवाई मार्ग से भी अच्छी तरह कनेक्ट हो जाएगा। चंडीगढ़ और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Delhi International Airport) इसकी पहुंच को और आसान बना देता है। इसके साथ ही में करनाल–मेरठ रोड (NH-709A) उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से इसके व्यापारिक संबंधों को मजबूत करता है। इस मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का सीधा प्रभाव रियल एस्टेट पर देखने को मिलेगा।
रियल एस्टेट ब्रांड बनेगा करनाल में-
आज करनाल में सिग्नेचर ग्लोबल, अल्फा कॉर्प, ट्रेवोक ग्रुप और अराइज ग्रुप जैसे बड़े डेवलपर्स सक्रिय हैं, जोकि आधुनिक टाउनशिप और लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के जरिए शहर का स्वरूप बदल रहे हैं।
इस बारे में अराइज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर ने बताया है कि करनाल में रियल एस्टेट (real estate) का भविष्य मजबूत बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी से कनेक्ट किया गया है। नमो भारत जैसी परियोजनाओं और सड़क नेटवर्क के विस्तार से ये शहर तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। इसी बदले हुए परिदृश्य में इंटीग्रेटेड टाउनशिप्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। हम ऐसी आत्मनिर्भर प्लॉटेड टाउनशिप्स विकसित कर रहे हैं, यहां पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं, हरियाली, सुरक्षा और सुविधाजनक जीवनशैली मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स ने कही ये बात-
इसके साथ ही में अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट लिमिटेड के सीएफओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का मानना है कि तेजी से हो रहे रियल एस्टेट के विकास, नए हवाई अड्डों, एक्सप्रेसवे और स्मार्ट सिटी (smart city) परियोजनाओं की वजह से करनाल जैसे शहर तेजी से उभरते हुए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट हैं, यहां पर बेहतर किफायती दरों के साथ बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराया जा रहा है। खरीदारों की प्राथमिकता खुले और बड़े लेआउट, सामुदायिक जीवनशैली और इंटीग्रेटेड टाउनशिप्स की ओर है। वहीं आने वाले समय में टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट की मांग और तेज होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
करनाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-
करनाल में जिसे तेजी से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। आने वाले 10 साल में इस शहर का चेहरा बदल जाएगा। इसके साथ ही में कई रिपोर्ट्स के माध्मय कहती हैं कि साल 2047 तक छोटे शहरों में आवास की मांग दोगुनी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के ‘एक्सटेंडेड बेल्ट’ में स्थित करनाल जैसे शहर इस बदलाव का नेतृत्व कर सकते हैं। अर्बन एक्सटेंशन रोड और केएमपी एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं ने करनाल को राजधानी क्षेत्र का एक व्यावहारिक और आकर्षक विस्तार किया जा रहा है। कुल मिलाकर, करनाल की विकास यात्रा सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक गतिविधियां, करनाल मास्टर प्लान 2031 और स्मार्ट सिटी (New smart city) मिशन के तहत डिजिटल सेवाएं, स्मार्ट लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था इसे एक आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार शहर बना रही हैं।