Delhi NCR में एक और एक्सप्रेसवे मंजूर, करीब 30 किलोमीटर होगी लंबाई
HR Breaking News (Delhi NCR New Expressways) दिल्ली एनसीआर में एक और नए एक्सप्रेसवे को विकसित किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा में बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश की तरफ से कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सिंचाई खंड विभाग गाजियाबाद की तरफ से कार्य कराया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी इसमें सहायता दी जाएगी और करीब 200 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया जा सकता है।
कहां पर बनेगा नया एक्सप्रेसवे
नोएडा शहर (Noida City New Expressway) में यह नया एक्सप्रेसवे बनेगा जो यमुना हरनंदी दोआब क्षेत्र में बनाया जाएगा। एक्सप्रेस वे को चार लाइन के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के अनुसार यमुना दोआब को और हरनंदी दोआब क्षेत्र को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। हरनंदी दोआब 17 किलोमीटर का क्षेत्र पड़ता है जबकि यमुना दोआब 1 किलोमीटर का क्षेत्र पड़ता है। इसको शहर के सेक्टर 50 तक विस्तारित किया जाएगा और कुंडली बांगर की ओर से आने वाली 75 मीटर चौड़ी सड़क के साथ जोड़ दिया जाएगा।
नहीं पड़ेगी भूमि की आवश्यकता
नए एक्सप्रेसवे (Delhi NCR New Expressway) को बनाने के लिए किसी प्रकार की भूमि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दरअसल, यह एक्सप्रेसवे ब्राउनफील्ड तकनीक से बनेगा, यानी कि यहां पर पहले से सड़क मौजूद है। इस पर इस एक्सप्रेसवे को विकसित किया जाएगा। ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के लिए नई जमीन की आवश्यकता पड़ती है, परंतु उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के पास पहले से ही 22-28 मीटर चौड़ा एरिया उपलब्ध है। एक्सप्रेसवे यमुना नदी के तट पर विस्तारित किया जाएगा जो सेक्टर 135 से 150 तक जाएगा। इसको यमुना एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट किया जाएगा और यह एक्सप्रेसवे बनने से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दूरी मात्र 30 किलोमीटर की रह जाएगी।
लाखों लोगों को होगा लाभ
नया एक्सप्रेस (New Expressway Update) में बनने से करीब 5 लाख लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसमें 20 गांव, 75 हाऊसिंग सोसाइटी ग्रुप और 25 सेक्टरों वाले लाभान्वित होंगे। वहीं अन्य एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने वालों को भी जाम से राहत मिलेगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है, जिसको अब इस माध्यम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिहायसी क्षेत्र में दिखेगा इजाफा
नया एक्सप्रेसवे (New Expressway in Noida) बनने से यहां पर रिहायसी क्षेत्र और भी ज्यादा तेजी से विकसित हो सकता है, क्योंकि एक बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल रही है। नोएडा के सेक्टर 150, सेक्टर 151, सेक्टर 152, सेक्टर 153, सेक्टर 154, सेक्टर 155, सेक्टर 159, 158, सेक्टर 164, सेक्टर 163, सेक्टर 168, सेक्टर 130, सेक्टर 135, सेक्टर 129, सेक्टर 134, सेक्टर 133, सेक्टर 132, सेक्टर 131, सेक्टर 128, सेक्टर 127, सेक्टर 126, सेक्टर 125, सेक्टर 124 को लाभ मिलेगा। वहीं इसके अलावा करीब 20 गांव भी लाभान्वित होंगे। जिसमें छपरौली, मंगरौली, नंगला नंगली, सुल्तानपुर, बख्तावरपुर, रायपुर आदि शामिल हैं।