UP के एक और रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, योगी सरकार ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में लगातार नए-नए बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में देश और प्रदेश की अस्मिता को ध्यान में रखते हुए कई चीजों व जगहों के नाम भी बदले जा चुके हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। योगी सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
HR Breaking News (UP News) उत्तर प्रदेश एक तरफ आधुनिकता की ओर लगातार अग्रसर है दूसरी ओर अपने इतिहास को भी संजो कर रख रहा है। उत्तर प्रदेश में इतिहास से जुड़ी चीजों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत संजीदा तरीके से काम कर रही है। देश के गौरव को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार लगातार बहुत सारी जगहों का नाम भी बदल रही है। बहुत सारे गुलामी और अत्याचार के प्रतिकों योगी आदित्यनाथ सरकार हटा रही है।
लगातार बदले जा रहे शहरों के नाम
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Govt) सरकार की ओर से लगातार जगहों के नाम बदले जा रहे हैं। अलग-अलग शहरों के नाम, कस्बों के नाम में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से बदलाव किया गया है। अब एक रेलवे स्टेशन के नाम में भी बदलाव किया गया है। योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से ही इस प्रकार के फैसले ले रही है।
किस स्टेशन का नाम किया गया चेंज
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विध्यांचल स्टेशन (Vindhyachal Railway Station name change) का नाम परिवर्तित किया गया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस स्टेशन का नाम अब अलग हो जाएगा।
क्या होगा नए स्टेशन का नाम
विंध्याचल रेलवे स्टेशन (Vindhyachal Railway Station) को अलग नाम से जाना जाएगा। विंध्याचल रेलवे स्टेशन को विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन (Vindhyachal Dham Railway Station) जाना जाएगा। इसके बारे में उत्तर प्रदेश में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया था और उसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
क्यों बदला गया है स्टेशन का नाम
उत्तर प्रदेश के इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलना बहुत जरूरी हो गया था। क्योंकि मां विंध्यवासिनी देवी का धाम (Maa Vindhyavasini Devi's Dham) यहां पर है। यहां हर साल लाखों दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए इस रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है।