Astro Tips: हाथ से छूट जाएं ये चीजें तो समझिये होने वाला है कुछ गलत

Astrology : जब हमारे हाथ से कुछ चीज गिर जाती है तो हम उस चीज की और गौर नहीं करते लेकिन इस घटना से हमारे साथ भविष्य में कुछ गलत हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का हाथ से गिर जाना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

 

HR Breaking News, Digital Desk- कई बार काम के दौरान हमारे हाथ से कोई चीज छूट जाती है, जिसे हम सामान्य मान लेते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह किसी अशुभ घटना होने का संकेत भी हो सकती है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ खास चीजों का हाथ से गिरना अशुभ माना जाता है। यहां जानें ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में -


पूजा की थाली


पूजा की थाली यदि हाथ से गिर जाए तो माना जाता है कि भगवान अप्रसन्न हो गए हैं और जीवन में कुछ अशुभ हो सकता है। भविष्य में आपके ऊपर कुछ अशुभ घड़ी शुरू होने वाली है।


नमक


ज्योतिष के मुताबिक गलती से हाथ से नमक गिर जाए तो यह जातक की कुंडली में शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने के संकेत है। इस स्थिति में दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य हानि भी हो सकती है। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी जानें :  21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी


तुलसी के पत्ते


तुलसी के पत्ते का गिरना अशुभ माना जाता है। इसे जमा करना या इसे पानी में डालकर पवित्र जल तैयार करना संतान की रक्षा के लिए अच्छा माना जाता है।


तेल


वास्तु के मुताबिक हाथ से तेल का गिरना भी अशुभ माना जाता है। तेल का गिरना जीवन में किसी बड़ी समस्या के आगमन के संकेत होता है। तेल का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। तेल गिरने पर व्यक्ति पर कर्ज बढ़ते जाता है।

ये भी जानें : हर रोज ये काम करने से पुरुष जल्दी हो जाते हैं बूढ़े


दूध


दूध का हाथ से गिरना या किचन में उबलते समय फैलना अशुभ माना जाता है। दूध का संबंध चंद्रमा ग्रह से होता है और ऐसे लोगों भावनात्मक रूप से काफी चोटिल होते हैं और आर्थिक संकट भी हो सकता है। इसलिए दूध को कभी भी हाथ से गिरने नहीं देना चाहिए और उबालते समय भी सावधानी बरतना चाहिए।


खाना गिरना


भोजन करते समय या परोसते समय यदि भोजन भी हाथ से नीचे गिर जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। भोजन का गिरना गरीबी का कारण बन सकता है। खाना नीचे गिरने का एक संकेत यह भी माना जाता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।