{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Bank Holiday Update : छुट्‌टी वाले दिन भी खुलेगा बैंक, ग्राहकों को बड़ी राहत

Bank Holiday Update : बैंकों की हड़ताल के चलते आने वाले सप्ताह में लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। उससे पहले सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। छुट्टी वाले दिन भी बैंक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक अपने सामान्य कामकाज बैंक में करवा सकेंगे। इसको लेकर मंजूरी दे दी गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Bank Holidays Update RBI) देश भर में बैंक कर्मचारियों की तरफ से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। तीन दिन तक हड़ताल चलेगी। इस हड़ताल के चलते बैंकों में चेक, कैश, अकाउंट ओपनिंग समेत सामान्य कामकाज बंद रहेंगे, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब हड़ताल से पहले छुट्टी वाले दिन बैंक खुले रहेंगे। इसको लेकर अपडेट जारी हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से छुट्टी वाले दिन बैंक खोलने की अनुमति दे दी गई है।

रविवार को छुट्‌टी पर खुलेंगे बैंक


बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल (Bank Strike September 2026) को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। इस दिन बैंक की शाखाओं के साथ-साथ दफ्तर और करेंसी चेस्ट भी सामान्य रूप से काम करेंगे। 


दरअसल बैंक कर्मचारी संगठनों (Bank employee organizations) ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल से पहले सरकार बैंकिंग सेवाओं (Banking services) को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है। इसी के तहत 27 सितंबर को बैंक खोलने की अनुमति दी गई है ताकि ग्राहकों के जरूरी बैंकिंग काम पहले से ही निपटाए जा सके। 


28 से 30 सितंबर तक हड़ताल 


यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस (United Forum of Bank Unions) ने तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों (demands of bank unions) में हफ्ते में 5 दिन बैंक खोलने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेना शामिल है। इससे पहले 11 सितंबर को भी बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार और बैंक यूनियन के बीच मांगो को लेकर बातचीत हुई लेकिन मंगलवार को हुई इस बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद यूनियनों ने 28 सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल (bank news hindi) को जारी रखने का फैसला किया है। 


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को बैंक खोलने की इजाजत दी (RBI Latest Updates)


वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 और 27 सितंबर को सप्ताह के अंत की छुट्टी के बाद 28 सितंबर से हड़ताल शुरू है और ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, संबंधित कार्यालय और करेंसी चेस्ट को खोलकर काम करने की इजाजत दी है।

सरकार ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल (Bank employees strike) से बचने और अपनी मांगों को बातचीत के जरिए समाधान करने की अपील भी की है। लेकिन फिलहाल यूनियनों ने तीन दिन की हड़ताल वापस नहीं ली है और ऐसे में रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI News) द्वारा 27 सितंबर को बैंक शाखा खोलने की इजाजत दे दी है।