{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Bank Holidays : बैंकों में इस दिन से लागू होगा 5 डे वीक का नियम, सरकार ने कर दिया क्लियर

banks timing rules : देशभर के बैंक कर्मचारी कई दिनों से बैंकों में 5डे वीक का नियम (Banks 5 Day Working) लागू करने की मांग कर रहे थे। अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों की ओर से पुरजोर तरीके से की जा रही इस मांग को देखते हुए सरकार ने भी इस मुद्दे पर सब कुछ क्लियर कर दिया है। अब बैंक टाइमिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे बैंक कर्मचारियों (bank employees news) को राहत मिलने के अलावा ग्राहकों को सही सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
 

HR Breaking News : (RBI rules for banks) । पिछले कई दिनों से बैंक कर्मचारी और कई यूनियनें बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य (5 Day Working rule in banks) करने के नियम को लागू करने सहित अन्य मांगें कर रहे हैं। अब  आरबीआई ने इसे मंजूरी दे दी है और हर शनिवार व रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा।

कुछ रिपोर्ट्स में भी ये दावे किए गए हैं। इस पर PIB (Press Information Bureau) ने पूरी तरह से सरकार को आश्वस्त कर दिया है, इसके बाद सरकार ने बैंकों में 5डे वीक के नियम (5day week rule in banks) को लेकर अपना रुख क्लियर करते हुए अपना पूरा प्लान साझा कर दिया है। अब बैंक कर्मचारी मान रहे हैं कि इस नियम (RBI rule on 5say week) के लागू होने से बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव आएगा और ग्राहकों को भी उचित सेवाएं मिल सकेंगी। आइये जानते हैं क्या कहना है इस पर सरकार का।


जानिये कब से लागू हो रहा नियम-


कर्मचारियों के बीच इन दिनों मीडिया रिपोर्ट्स की ओर से बैंकों में 5डे वीक (Banks 5day working rule) के लागू होने के किए गए दावों के चलते  कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इनमें दावे किए गए हैं कि RBI 1 अप्रैल से बैंकों में 5 डे वर्किंग का नियम (holidays in banks) लागू करने जा रहा है। इसके बाद सरकार ने फैक्ट चेकिंग एजेंसी को इन दावों की पड़ताल करने की जिम्मेदारी सौंपी और PIB  ने पाया कि सरकार या RBI (reserve bank of india)की की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

हालांकि बैंकों में 5 डे वर्किंग का नियम लागू करने और कई अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इसी महीने 24 और 25 मार्च को देशभर में दो दिन तक बैंकों की हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। अब 22-23 मार्च को शनिवार और रविवार पड़ते हैं। इस तरह से चार दिन तक बैंकों में कोई काम नहीं होगा।


क्या है यूनियन की मांग?


बता दें कि UFBU (United Forum of Bank Unions) नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का समूह है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंक, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के आठ लाख से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। UFBU यह हड़ताल अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिए कर रहा है। फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार सहित हर रविवार का अवकाश होता है। अगर यह नियम (bank holiday rules) लागू होता है तो हर शनिवार व रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा।

कर्मचारियों की ये हैं मांगें-


कर्मचारियों की कई यूनियनों ने अपनी कई मांगें भी रखी हैं। इनमें अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के अलावा  5डे वीक का नियम लागू करने की मांग प्रमुख हैं। कुछ समय पहले सरकार ने कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन समीक्षा (Performance Review) और प्रोडक्टिविटी लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम शुरू की थी। कर्मचारी यूनियनों (bank unions) ने इसे वापस लेने की मांग की है। इस पर यूनियन का तर्क था कि इस तरह की नीतियां कर्मचारियों और अधिकारियों में भेदभाव पैदा करती हैं और नौकरी के प्रति असुरक्षा का भाव पैदा होता है। इससे कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (bank news) की स्वायत्तता कमजोर होगी।

ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाने की मांग-


इसके अलावा और भी कई मांगें कर्मचारियों ने रखी हैं। इन मांगों में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों (bank employees news) की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने, बैंकों में खाली पड़े श्रमिक और अधिकारी निदेशकों के पदों को भरने की मांग भी शामिल हैं ताकि कर्मचारियों का वर्कलोड कम हो सके और ग्राहकों को सही सेवाएं सुलभ हो सकें। भारतीय बैंक संघ (Indian Banks Association) के साथ पहले से लंबित पड़े मुद्दों का समाधान करने सहित ग्रेच्युटी की लिमिट 25 लाख रुपये करने की मांग की गई हैं। यूनियन ने स्टाफ वेलफेयर बेनिफिट्स पर इनकम टैक्स (income tax rules) न लगाने की मांग भी की है।