home page

MCX Gold Rates : धड़ाम से गिरे सोने के दाम, निवेशक हैरान, जानें कितना नीचे आ गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव

MCX Gold Rates : सोने के दामों में लगातार तेजी के बीच रेट धड़ाम से गिर गए हैं। सोने के बाजार में एक दम से तगड़ी गिरावट आई है। लगातार ग्रीन इंडेक्स एक दम से लाल हो गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सोने दामों (MCX Gold Rates) में एक दिन में भारी गिरावट आई है।

 | 
MCX Gold Rates : धड़ाम से गिरे सोने के दाम, निवेशक हैरान, जानें कितना नीचे आ गए 10 ग्राम गोल्ड के भाव
WhatsApp Group Invite

HR Breaking News (MCX Gold Rates) सोने के दामों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम एक हजार रुपये से भी ज्यादा गिर गए हैं। दामों में भारी गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। सोने के लगातार बढ़ते दामों (MCX Gold Rates) में दोपहर को अचानक गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं गोल्ड के ताजा भावों के बारे में-

 

 

इस साल हुई 16 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि
 

सोने के दामों में इस साल लगातार नए रिकॉर्ड बने हैं। सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते आए हैं। अब सोने के दामों में वीरवार को अचानक ब्रेक लगा है। ब्रेक ही नहीं लगा सोने की कीमत (MCX Gold Rates) हजार रुपये से ज्यादा गिर गई है। इस साल अब तक घरेलू हाजिर सोने की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के बीच ये बड़ी गिरावट है। 

 

DA Hike : कर्मचारियों के हाथ फिर निराशा, नहीं बढ़ा महंगाई भत्ता, 2026 में DA हो जाएगा जीरो 

 

दामों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव
 

सोने के दामों में बढ़ोतरी और कटोती होने के पीछे कईं कारण होते हैं। सोने के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। आज कीमतों में गिरावट (MCX Gold Rates) आई है तो इसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित्तता के चलते सोने की खरीदारी बढ़ी है और सोने के दामों में दबाव बढ़ा है। इससे कीमतें काफी प्रभावित हुई हैं। 

 


कमोडिटी एक्सचेंज गोल्ड हाई लेवल तक पहुंचा
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखें तो कॉमेक्स गोल्ड ने 3,065.20 डॉलर का सर्वकालिक उच्च स्तर छु लिया है। इसमें 2025 में अब तक 15 प्रतिशत की छलांग है। वहीं, देश की बात करें तो घरेलू हाजिर सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

 

हर रोज सोना नया रिकॉर्ड बनाता आ रहा है तो निवेशकों को मोटा रिटर्न भी दे रहा है। परंतु आगे के दामों को लेकर बाजार की चाल पर ही निवेशकों की नजर है। 

नए लेवल पर पहुंचकर धड़ाम से गिरे दाम
 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत वीरवार सुबह 89,460 रुपये के साथ खुली। यह बाद में नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। 20 मार्च को शुरुआती सौदों में एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Rates) 89,460 पर ओपन होने के बाद 89,796 तोला के रिकॉर्ड हाई लेवल पर जा पहुंचा। यह 19 मार्च को 88,602 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। यानी 1,194 रुपये बढ़ गया। 
 


फिर दोपहर का समय आते आते दाम गिरने शुरू हो गए। 4 बजकर 11 मिनट पर एमसीएक्स गोल्ड 88,602 के कल के दामों से 222 रुपये नीचे गिरकर, 88380 रुपये पर आ गया। वहीं, सुबह बाजार खुलने के बाद यह दाम 89,460 रुपये से 1080 रुपये लुढ़क गए। सोने (Gold Price Update) के आज के ऑल टाइम हाई (89,796 ) के मुकाबेल तो दाम 4:11 बजे 1,416 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ गए।  


 

शहरों में ऐसा चल रहा है सोने का भाव
 

गुड रिटर्नस के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 90,810 प्रति तोला (MCX Gold Rates) पर पहुंच गए। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 83,250 रुपये प्रति तोला पर पहुंचे हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 68,110 रुपये तोला है। वहीं नोएडा में भी कीमतें दिल्ली के समान ही है। 


वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 90,660 रुपये तोला तो 22 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपये तोला व18 कैरेट सोने की कीमत 67,990 तोला है। मुंबई की तरह ही कोलकाता में सोने के भाव हैं।   

News Hub