Bank Holidays : अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, सिर्फ 5 दिन ही होगा काम, जानिये कब से लागू हो रहे हैं नए नियम
Bank Holidays Rules : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग, मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक आय टैक्स फ्री, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की सौगातों के बाद बैंक कर्मियों की भी मौज होने वाली है। बैंकों (Bank Holidays) में सप्ताह में दो दिन की छुट्टी रहेगी और कर्मचारियों को दो दिन का अवकाश मिलेगा। बैंकों का कामकाज केवल पांच दिन ही होगा। इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
HR Breaking News (Bank Holidays) आरबीआई और आईबीए के बीच 2015 में समझौता हुआ था। इस समझौते के अनुसार तय हुआ था कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक कर्मचारियों को छुट्टी (Bank Holidays) दी जाए।
यानी महीने में बैंक कर्मचारियों के लिए छह छुटि्टयों का नियम लागू किया गया था। उसी समय बैंक यूनियनें महीने में हर शनिवार और रविवार के अवकाश को घोषित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब इसपर सहमति बनती दिख रही है।
फाइव डे वर्किंग पर बन रही बात
बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही फाइव डे वर्किंग (Bank working days) की मांग पर बात बनती नजर आ रही है। कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की छुट्टी की सौगात मिल सकती है। देश में बहुत सारी प्राइवेट कंपनियां हैं जहां 2 दिन की छुट्टी रहती है। यह अब बैंकों में भी देखने को मिल सकता है। सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों (Bank Holidays new rules) में यह एक साथ लागू हो सकता है।
आईबीए और बैंक कर्मियों में बनी सहमति
कर्मचारियों की मांग की दिशा में प्रगति होती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बैंक परिसंघ (IBA) और बैंक कर्मचारियों के संगठनों में इस बारे में सहमति बन गई है। अब सरकार को इसपर फैसला करना है। जिसके बाद कर्मचारियों को महीने में 8 छुट्टी मिलना तय हो जाएगा।
इस दिन से लागू होगा फैसला
बैंकों में दो दिन की छुट्टी (Bank Holidays latest update) को लेकर केवल सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। कर्मचारियों के लिए सब योजनानुसार चला तो इस साल में ही यह फैसला लागू हो जाएगा। सरकारी की मंजूरी मिलते ही उसी दिन से फैसला लागू कर दिया जाएगा।
आरबीआई (RBI) की भी अनुमति जरूरी
हालांकि, भारतीय बैंक परिसंघ और बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के बीच हुए समझौते के बाद इसकी मंजूरी आरबीआई (Bank Holidays RBI rules) से भी ली जाएगी। क्योंकि आरबीआई बैंकों की विनियामक संस्था है। इस नियम के तहत सारे सरकारी और निजी बैंक आते हैं।
2015 से उठाई जा रही है मांग
बैंक कर्मचारियों को हाल में केवल दो ही शनिवार की छुट्टी मिल रही है। बैंक कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जाता है तो फिर चार शनिवार की छुट्टी (Bank Holidays) कर्मचारियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। बैंक यूनियनें 2015 से हर शनिवार रिविवार को छुट्टी की मांग कर रही थी। अब यह मांग अंतिम पड़ाव पर दिख रही है।
बैंकों का समय भी बदल जाएगा
अगर कर्मचारियों की मांग मान ली जाती है तो बैंकों का समय भी बदल जाएगा। बैंकों के कामकाज का समय 45 मिनट बढ़ जाएगा। फिलहाल बैंक (Bank Holidays) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलते हैं। अगर नए नियम को लागू कर दिया जाएगा तो बैंक सुबह 9:45 बजे खुलेंगे और शाम 5:30 बजे तक खुले रहेंगे। इससे बैंकिंग सेक्टर में भी काफी प्रभाव पड़ेगा। वहीं, जिनका पहले से फाइव डे वर्किंग है तो उन लोगों को अब बैंक का काम करवाना होगा तो छुट्टी लेनी होगी।