DA Hike 2026 : क्या होली से पहले मिल जाएगी कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी की खुशखबरी
HR Breaking News(DA Hike) सरकार साल में दो बार, होली और दिवाली के आस-पास महंगाई भत्ते का रिविजन करती है। अब इस बार होली 4 मार्च को है और ऐसे में कर्मियों के बीच जनवरी से प्रभावी डीए (Dearness Allowance Hike) बढ़ौतरी को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ी हुई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि क्या सरकार होली से पहले डीए बढ़ौतरी का अनाउंसमेंट कर सकती है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
अभी तो सरकारी कर्मचारियों (government employees News) और पेंशनर्स को 58 प्रतिशत डीए(DA Hike Latest Update) मिल रहा है, जो जुलाई 2025 से लागू हो गया था। अब कर्मियों की निगाहें जनवरी 2026 से होने वाले अगले बदलाव पर टिकी हुई हैं। लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) 148.2 पर पर स्थितर रहा है।
इन आंकड़ों के हिसाब से इस बार सरकार DA (DA Hike In January) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है, कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।
पिछले 5 सालों के पैटर्न से अनुमान
अब इस वर्ष होली 4 मार्च को है, ऐसे में कर्मचारी (Employees News Hike) कयास लगाए इंतजार में है कि मार्च के पहले हफ्ते में कैबिनेट डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, अगर हम पिछले 5 सालों के पैटर्न को देखे तो तस्वीर ओर क्लियर हो जाएगी। बीते 5 साल के पैटर्न के अनुसार जब भी होली मार्च के शुरुआती दिनों में पड़ती है तो सरकार ने ज्यादातर डीए बढ़ौतरी का ऐलान त्योहार के बाद ही किया है।
हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि साल 2025 में होली 14 मार्च को थी लेकिन सरकार द्वारा DA बढ़ौतरी का ऐलान (DA hike announced) 28 मार्च को किया गया था। ठीक ऐसे ही 2024 में जब होली 25 मार्च को थी तो सरकार ने डीए बढ़ौतरी का ऐलान 7 मार्च को ही कर दिया गया था। ऐसे में अभी यह पक्का नहीं है कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।
कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी
डीए का असर कर्मियों की सैलरी पर भी पड़ता है और डीए (Dearness Allowance Hike) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी का सीधा असर कर्मियों की महीने की टेक-होम सैलरी पर पड़ता है। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो उन कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के हिसाब से 29,000 रुपये डीए का फायदा मिलता है। डीए के 60 प्रतिशत होते ही यह रकम बढ़कर 30,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने कर्मचारियों को सीधे 1,000 रुपये का फायदा होगा।
इसके साथ ही जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 1 लाख रुपये है, उन कर्मियों को हर महीने 2,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे।