Delhi NCR के लोगों को बड़ी सौगात, 2 नए एक्सप्रेसवे तैयार, सफर होगा सुहावना

New Expressways - देशवासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं और कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। इन दिनों दिल्ली एनसीआर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गए हैं जिनकी वजह से अब सफर और भी सुहावना हो जाएगा। आइए खबर में जानते हैं उनके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News : (Delhi NCR News) देश के विकास की रफ्तार को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से कई अहम प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि सड़क परिवहन को अगर मजबूत किया जाए तो देश के विकास (development of country) की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। सरकार की तरफ से नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है तथा कई एक्सप्रेसवे ऐसे हैं जिन पर कार्य चल रहा है। दिल्ली एनसीआर वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर वासियों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam problem) से निजात मिलेगी। 


आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की सोच और योजना के तहत तैयार किए गए दो बड़े एक्सप्रेसवे अब तैयार हो गए हैं। इनके शुरू होने के बाद दिल्ली से फरीदाबाद और देहरादून की यात्रा बेहद आसान और तेज हो जाएगी।  


जी हां, दिल्ली और आसपास के इलाकों में रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने की तैयारी में है। इन योजनाओं के लागू होने के बाद सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुगम होगा। 


साथ ही ट्रैफिक में लगने वाला समय कम होने से ईंधन की खपत (fuel consumption) भी घटेगी, जिससे लोगों के खर्च में भी कमी आएगी। आइए जानते है कौन से है वो दो एक्सप्रेसवे जो दिल्ली-एनसीआर के बीच रोजाना आने-जाने वालों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।


दिल्ली–मुंबई कनेक्टिंग रोड 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR News) में रहने वाले लोगों के लिए एक नई सड़क परियोजना (new road project) बड़ी राहत लेकर आने वाली है। लगभग 59 किलोमीटर लंबा यह कनेक्टिंग रोड डीएनडी से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए सीधे पलवल तक पहुंचने का रास्ता देगा। इसका सबसे बड़ा फायदा नोएडा, डीएनडी और साउथ दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।
अभी जहां दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचने में ट्रैफिक के कारण काफी समय लग जाता है, वहीं इस नई सड़क के बनने के बाद यह दूरी करीब 25–30 मिनट में तय की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट का बल्लभगढ़ से सोहना तक का लगभग 26 किलोमीटर हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है, जबकि बाकी हिस्से पर काम तेजी से चल रहा है और इसे भी जल्द खोलने की तैयारी है।

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे 


उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और लोनी की तरफ जाने वाले लोगों के लिए अक्सर शिव विहार और भोपुरा बॉर्डर के पास भारी जाम बड़ी परेशानी बन जाता है। लेकिन तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 6-लेन दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi–Dehradun Expressway) इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकता है।


यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम इलाके से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला और बागपत के रास्ते देहरादून तक पहुंचेगा। इसके शुरू होने के बाद शामली और सहारनपुर की दिशा में जाने वाले यात्रियों को लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर काफी तेज व आरामदायक हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह परियोजना (New Expressway) अब लगभग पूरी होने के करीब है और इसके उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। 


सफर होगा आसान 


इन नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से ट्रैफिक जाम से छुटकारा (get rid of traffic jam) मिलेगा तो वही ईंधन बचत होगी। बताया जा रहा है कि इन नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत हो जाने से फरीदाबाद, लोनी और बागपत जैसे शहर दिल्ली के ज्यादा करीब आ जाएंगे और रियल एस्टेट सेक्टर (real estate sector) में भी काफी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिलेगी।


इन दोनों नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत (Opening of the new expressway) हो जाने से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव (Traffic on Delhi roads) कम हो जाएगा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहले के मुताबिक अब कम समय लगेगा।