Haryana वालों के लिए बड़ी गुड न्यूज, इस दिन से चालू हो जाएगा नया हाईवे, इस जिले की चमकेगी किस्मत 

Haryana New Highway : हरियाणा के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए सरकार सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दे रही है। राज्य में कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण करवाया गया है। अब एक और नया हाईवे बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही नए हाईवे को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस हाईवे क चालू होने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। 

 

HR Breaking News - (New Highway Update)।  हरियाणा राज्य में एक्सप्रेसवे और हाईवे की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर एक जिले और छोट-बड़े शहर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी दी जाए। सरकार का यह लक्ष्य साकार होता हुआ नजर आ रहा है। हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब एक और नए हाईवे का उद्घाटन होने वाला है। 

यहां बनकर तैयार हुआ नया हाईवे - 


हम जिस हाईवे (New Highway in Haryana) की बात कर रहे हैं वह गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच बनाया गया है। इस हाईवे के जरिए रेवाड़ी जिला गुरूग्राम के साथ जुड़ जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार गुरुग्राम, पटौदी, रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोला जाने की संभावना है। इस मार्ग के चालू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। 


NHAI ने बताया किस दिन चालू होगा नया हाईवे -

गुरुग्राम से रेवाड़ी का सफर अब आसान और तेज होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 352 डब्ल्यू) को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोल जाएगा। 

हाईवे का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा - 


नए हाईवे (new highway) का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। बता दें कि इस हाईवे को मार्च 2023 में शुरू किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे का 90 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। वहीं NHAI इसके निर्माण की नई डेडलाइन 31 जुलाई तय की है। ये लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। नए हाईवे की कुल लंबाई 46 किलोमीटर है। इस हाईवे में 25 फ्लाईओवर (new flyovers) और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। 


ओवरब्रिज निर्माण की मिली मंजूरी - 


NHAI लंबे समय से रेलवे विभाग से इंछापुरी रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मंजूरी की मांगी की जा रही थी। ये मंजूरी पिछले हफ्ते NHAI को मिल गई है। इसके साथ ही आरओबी निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस समय रेलवे लाइन पर 2 लेन का आरओबी है। अब 2 लेन का नया आरओबी बनाया जाएगा। NHAI ने दावा किया है कि अगले 4 महीने में ये आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा। 


यहां किया जा रहा तेजी से निर्माण

 
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) को गुरुग्राम, पटौदी, रेवाड़ी हाईवे (Pataudi, Rewari Highway) से कनेक्ट करने के लिए सेक्टर-84 के पास फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के तैयार होने के बाद दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालकों को पटौदी रोड पर यू-टर्न लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे नए हाईवे से जुड़ सकेंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह फ्लाईओवर अगले 3 महीने में तैयार हो जाएगा।