DA पर आया बड़ा अपडेट, 2% या 3% नहीं इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
HR Breaking News (DA Hike) कर्मचारियों के बीच डीए हाइक को लेकर चर्चांए तेज हो गई है और कर्मचारियों में जनवरी डीए हाइक को लेकर इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए अच्छभ् खबर सामने आई है। अब कर्मचारियों (DA Hike Latest Update) को 2% या 3% से अतिरिक्त भत्ता मिलने की संभावना है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों के डीए में कितना इजाफा हो सकता है।
कैसे तय होता है कर्मियों का डीए
डीए (DA Hike 2026) को तय करने के लिए सरकार सरकार AICPI-IW इंडेक्स का यूज करती है। नवंबर 2025 का ये इंडेक्स 148.2 आया है, जिससे क्लियर है कि जनवरी 2026 से कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में बंपर बढ़ौतरी के आसार है। इन आंकड़ों के हिसाब से केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अभी ये 59.93 प्रतिशत है, यानी 60 प्रतिशत से बस थोड़ा कम है। ऐसे में अब दिसंबर 2025 के इंडेक्स के बाद यह 60 प्रतिशत पहुंच गया है।
डीए को लेकर कर्मचारियों का अनुमान
आंकड़ो के हिसाब से जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance Updates) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो सकता है। यानी की कर्मियों और पेंशनभोगियों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। हालांकि कुछ एक कर्मचारियों का अनुमान है कि डीए में 5 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। कर्मचारी संगठनों के अनुसार दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के बेस पर डीए 61 से 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
श्रम मंत्रालय करेगा डीए बढ़ौतरी का फैसला
AICPI-IW के अध्यक्ष का कहना है कि दिसंबर के आंकड़े आने के बाद डीए (DA Hike News) में 3 से 5 प्रतिशत बढ़ौतरी हो सकती है। गणना के अनुसार, दिसंबर इंडेक्स 146-147 के बीच है, तो इस हिसाब से कर्मियों का डीए 61 प्रतिशत तक जा सकता है या फिर 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, ये सिर्फ एक अनुमान है। डीए की बढ़ोतरी का आखिरी फैसला श्रम मंत्रालय (Ministry of Labor) ही करेगा।
सैलरी पर पड़ेगा ये असर
डीए बढ़ौतरी का असर कर्मियों की सैलरी (employees salary) पर पड़ेगा। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of the employee) 25,000 रुपये है और अभी डीए 58 प्रतिशत मिल रहा है, तो उन कर्मचारियों की कुल सैलरी तकरीबन 39,500 रुपये होती है। जनवरी 2026 से डीए बढ़कर 60 प्रतिशत होता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी 40,000 रुपये हो जाएगी। वहीं, 62 प्रतिशत डीए होने पर सैलरी 40,500 रुपये और 65 प्रतिशत डीए पर कर्मियों की सैलरी 41,250 रुपये तक पहुंच जाएगी। यानी देखा जाए तो कर्मियों का डीए बढ़ने से हर महीने 500 से 1,750 रुपये तक की बढ़ौतरी होगी।