{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi NCR में हजारों घरों पर चलेगा बुलडोजर, वजह आई सामने

Delhi NCR illegal colony : दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अब बुलडोजर चलने वाला है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होने वाली है। इसको लेकर सरकार ने अपडेट भी जारी कर दिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News : दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रहे अवैध निर्माण पर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब इस इलाके में हजारों घरों पर बुलडोजर चलने का खतरा बना हुआ है। इसकी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी। 

 


बुलडोजर ऐक्शन नहीं ले रहा थमने का नाम

 

दिल्ली-एनसीआर में बुलडोजर ऐक्शन (Delhi NCR illegal colony) थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ सालों में हजारों घरों को जमींदोज करने के बाद अब सोहना में भी हजारों घरों पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा है। शहर के वार्ड 13 स्थित पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी के निवासियों को विधायक तेजपाल तंवर से बड़ी राहत मिल रही है।

निवासियों ने हरियाणा पर्यटन निगम (Haryana Tourism Corporation) की लगभग साढ़े नौ एकड़ जमीन पर बने अपने हजारों पक्के घरों को न उजाड़ने की गुहार लगाई थी, जिस पर विधायक ने उन्हें उनके पक्के मकानों को नहीं टूटने देने का आश्वासन प्रदान किया है।


मुख्यमंत्री ने दी ये जानकारी

इस मामले को पूरी तरह से समझने और सुनने के बाद भोंडसी के विधायक ने दोनों कॉलोनी के निवासियों को विश्वास दिलाया कि उनके मकानों को किसी भी हाल में नहीं उजाड़ा जाने वाला है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करने वाले हैं। विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें किसी भी प्रकार से मकानों को नुकसान न पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इन घरों पर चलेगा बुलडोजर

जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटन निगम की जमीन पर भू-माफियाओं (illegal colony) ने हजारों लोगों को पर्यटन निगम की जमीन पर प्लॉट काट कर बेच दिए गए है। पीर और पहाड़ा कॉलोनी में लोग पिछले दो दशक से मकान बना कर रह रहे हैं। अब ये घर निगम के निशाने पर आ गए हैं। इन घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।