Delhi NCR में खरीदें बिजनेस के लिए जमीन, ऐसे करें अप्लाई

Property In Delhi NCR : आजकल हर कोई खुद का बिजनेस शुरू करना चाह रहा है। बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले एक सही लोकेशन का होना बेहद जरूरी है। आज के समय में बिजनेस के लिए दिल्ली NCR सबसे बेस्ट जगह बन गई है। अगर आप भी दिल्ली NCR में बिजनेस के लिए जमीन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आइए खबर में जान लेते है कि दिल्ली NCR में कमर्शियल जमीन खरीदने के लिए कैसे अप्लाई करना पड़ता है।
 

HR Breaking News : (Commercial Cand In Delhi NCR)  किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने के लिए एक सही लोकेशन का होना बेहद सही माना जाता है। जैसा कि आप लोग जानते हैं इन दोनों शानदार कनेक्टिविटी तथा तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से दिल्ली एनसीआर को बिजनेस के लिए एक सही विकल्प माना जा रहा है। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में कमर्शियल जमीन (Commercial land in Delhi NCR) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं यहां जमीन खरीदने के लिए कैसे करें अप्लाई।


आवास विकास परिषद (Housing Development Council) की तरफ से चलाई गई मंडोला विहार योजना के तहत बिजनेस के लिए जमीन खरीदने का काफी शानदार मौका आया हुआ है। योजना में अप्लाई करने की तारीख को बढ़ाकर 14 अप्रैल तक कर दिया गया है, जो कि कारोबारी के लिए एक शानदार मौका बताया जा रहा है। 

 

 


रोजगार को मिलेगा बढ़ावा


इस योजना के तहत जमीन खरीदने के लिए पंजीकरण (Registration for buying land) की आखिरी तारीख 13 मार्च तक थी। आवास विकास परिषद की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि 21 मार्च तक अभी 178 लोगों ने इसके लिए अप्लाई किया है तथा तिथि बढ़ाने के बाद मंडोला विहार में जमीन (Land in Mandola Vihar) खरीदने का व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर और भी बढ़ गया है। दिल्ली के पास लगते इलाकों में स्थित इन कमर्शियल जमीनों का उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना है।


आवास विकास परिषद की इस योजना (Housing Development Board's plan) के तहत 300 और 450 वर्ग मीटर के कुल 122 प्लॉट शामिल हैं। यह जगह दिल्ली और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास है, इसलिए यहां साफ-सुथरे उद्योग लगाए जाएंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्लाटों का आवंटन (allotment of plots) पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
आवास विकास परिषद (Housing Development Council) की इस योजना में 300 वर्गमीटर के 68 और 450 वर्गमीटर के 54 प्लॉट होंगे। इनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ से 2.39 करोड़ रुपये तक तय की गई है। 

मंडोला विहार के सेक्टर 21 में योजना प्रस्तावित


योजना में 300 वर्गमीटर के 68 और 450 वर्गमीटर के 54 भूखंड होंगे। इनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ से 2.39 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है। यह योजना मंडोला विहार के सेक्टर 21 में प्रस्तावित है, जो दिल्ली से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


बेहतर कनेक्टिविटी पर है प्लाट


बिजनेस के लिए जमीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) से करीब आठ किलोमीटर और नजदीकी मेट्रो स्टेशन (metro station) से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के साथ मंडोला विहार की सीधी कनेक्टिविटी है। अब इस योजना के लिए 14 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकता है।