Cement Rate : घर बनाना होगा महंगा, सीमेंट में 7 रुपये की तेजी, और बढ़ेंगे रेट
Cement Rate : अपना घर बनाने का सपना हर किसी का होता है। अगर आप भी नया घर बनवाने की योजना बना रही हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई के बीच घर बनाने की लगभग सभी सामग्रियों के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। अब सीमेंट की कीमतों में 7 रुपए की तेजी आई है और अनुमान है कि आने वाले दिनों में 20 रुपये प्रति बोरी रेट बढ़ सकते हैं। चलिए खबर में जानते हैं डिटेल से -
HR Breaking News - नया घर बनाने वालों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल जुलाई और अगस्त के महीने में गिरावट के बाद सितंबर में सीमेंट के कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में देश भर में सीमेंट (cement price) की औसत खुदरा कीमत 7 रुपए प्रति बोरी बढ़ गई है जिससे सीमेंट की 50 किलो की बोरी का रेट महंगा होकर 356 रुपए हो गया है।
यहां बढ़े सीमेंट के रेट - (cement rate update)
एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने में ट्रेड और नॉन ट्रेड दोनों सेगमेंट में रेट बड़े हैं। हालांकि ज्यादातर बाजारों में नॉन ट्रेड कीमत में अधिक तेजी देखने को मिली है। क्षेत्रीय स्तर पर देखें तो दक्षिण भारत सबसे आगे रहा है। यहां प्रति बोरी सीमेंट की कीमत (cement rate hike 2026) 11 रुपये की तेजी आई है। पश्चिम भारत में औसतन 9 रूपए प्रति बोरी का उछाल दर्ज किया गया है।
मध्य पूर्व और उत्तर भारत तीनों क्षेत्रों में सीमेंट का रेट 5 रुपये प्रति बोरी बड़ा है। हालांकि जुलाई और अगस्त की कमजोरी के चलते वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अखिल भारतीय औसत ट्रेड मूल्य 351 रुपए प्रति बोरी पर रहा है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले एक रुपए कम है।
आने वाले दिनों में 5 से 20 रुपये महंगी हो सकती है सीमेंट - (cement ka bhav)
अब यह अनुमान लगाया गया है कि सीमेंट कंपनियां अक्टूबर में एक बार फिर से 5 से 20 रुपये प्रति बोरी (cement rate hike) की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि हाल ही में हुई बढ़ोतरी का लंबे समय तक टिक पाना पूरी तरह से संभव नहीं लग रहा। बाकी आने वाले दिनों में सीमेंट की मांग और डीलरों की स्वीकृति पर निर्भर करेगी। हाल के हफ्तों में ईंधन की कीमतों में आए उछाल के बाद कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है जिसे कंट्रोल करने के लिए कंपनियों ने सीमेंट के रेट बढ़ा दिए हैं।
अभी पुराने रेट पर सीमेंट बेच रहे डीलर - (latest news)
कंपनियों की ओर से बिलिंग रेट बढ़ने के बावजूद कई बाजारों में यह बढ़ोतरी पूरी तरह ग्राहकों तक नहीं पहुंची है, क्योंकि डीलर अपनी तिमाही लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुराने रेट (cement ka rate) पर ही माल बेच रहे हैं।
हालांकि मानसून के असर की वजह से जुलाई अगस्त में सीमेंट की मांग काम रही थी, लेकिन सितंबर के अंत तक कई बाजारों में कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में तेजी आई जिससे जल्द ही अब इस बढ़ोतरी का कर ग्राहकों की जय पर देखने को मिलेगा।