Chanakya Niti : पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, चाणक्य नीति में है जिक्र
HR Breaking News, Digital Desk - (Chanakya Niti In Hindi)अपनी नीति के जरिए आचार्य चाणक्य ने लोगों के जीवन में सफलता पाने और सही-गलत के भेद को समझने का तरीका बताया है। चाणक्य की इस नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों के बारे में गहराई से बताया गया है। लोगो का मानना है की आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र को जानकर एक इंसान अपने जीवन को काफी सरल बना सकता है। जैसा की आप लोग जानते है की पति और पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों के चलते इस रिश्ते में दरार आ जाती है।
पति और पत्नी को एक दूसरे का पूरक कहा जाता है। दोनों सुख दुख के साथी होते हैं। फिर भी जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं, जो किसी भी व्यक्ति से नहीं कहनी चाहिए। ऐसे मे आज की इस कड़ी के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है चाणक्य नीति में बताई गई उन बातों के बारे में जो कभी भी एक पति को अपनी पत्नी के साथ शेयर नही करनी चाहिए।
पत्नी को कभी न बताएं ये 2 बातें- (Chanakya Niti For Husband Wife )
1) भुलकर भी न बताए अपनी कमजोरी
चाणक्य का कहना था कि अगर आपकी कोई कमजोरी है तो उस कमजोरी को खुद तक ही रखें। इसे अपनी पत्नी को भी नहीं बतानी चाहिए। अगर आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी पता चल गई तो वो अपनी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी पर ही प्रहार करेगी। आपको बात-बात पर सुनाएगी। इसलिए अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं।
2) अपना अपमान (Chanakya Niti)
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि पुरुषों को कभी अपने हुए अपमान के बारे में पत्नी को नहीं बताना चाहिए। महिलाओं के बारे में ऐसा माना जाता है कि बार-बार फिर इसी अपमान का ताना देती हैं।
3) किया दान गया (Chanakya Niti For Wife )
दान का महत्व तभी होता है, जब उसे गुप्त रूप से किया और रखा जाए। आप अपने किए हुए दान के बारे में कभी पत्नी को भी न बताएं। इससे आपके दान का महत्व तो कम होता ही है, साथ ही कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला बुरा कह सकती है।
4) अपनी कमाई
आचार्य चाणक्य के मुताबिक (According to Acharya Chanakya)अपनी कमाई के विषय में भी आपको अपनी पत्नी को कभी नहीं बताना चाहिए। अगर उसे आपकी कमाई पता चल गई तो वो उसपर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्चे को रोकने का प्रयास करेगी। इस कारण कई बार जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।