CM योगी की बड़ी सौगात, यहां बसेगी सबसे बड़ी टाउनशिप, अब लोगों को मिलेगा अपना घर
HR Breaking News : (New Township) यूपी में आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से नई टाउनशिप डेवलप की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के इन इलाको के आशियाना चाहने वालों को बड़ी सौगात दी जाने वाली है। अब यहां पर लोगों का अपना घर लेने का सपना पूरा होगा। खबर मे जानिए कि प्रदेश में ये नई टाउनशिप (UP New Township) कहां बसाई जाएगी।
कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट का काम
गोरखपुर में अब खोराबार टाउनशिप प्रोजेक्ट के(Khorabar Township Project) तहत बन रहे एलआईजी (LIG) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के आवासों का काम चल रहा है। जीडीए (GDA) उपाध्यक्ष ने मार्च तक काम करने को लेकर निर्देश दिए हैं। ताकि अप्रैल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवंटियों को उनके घर अलोट कराए जा सकें।
कब तक मिलेगा आवंटियों को पजेशन
दरअसल, आपको बता दें कि खोराबार टाउनशिप में मिनी एमआईजी (Mini MIG in Khorabar Township), एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के घरों का स्ट्रक्चर्ल वर्क कई ब्लॉकों में पूरा हो गया है। अभी फिलहाल में फिनिशिंग और बाहरी विकास का काम भी तेजी से हो रहा हैं। GDA के प्लान (GDA plans) के मुताबिक अप्रैल तक 700 से अधिक आवंटियों को उनके फ्लैट्स का पजेशन दिया जा सकता है।
जानिए किस श्रेणी में कितना हुआ कार्य
प्रोजेक्ट के मुताबिक कार्य को अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है-
LIG श्रेणी के दो ब्लॉक में कुल 480 फ्लैट उपलब्ध हैं। ब्लॉक-01 की फिनिशिंग का काम (Finishing work of Block-01) 85 प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं, ब्लॉक-02 का ढांचा 13वें फ्लोर तक तैयार हो गया है।
EWS श्रेणी के कुल 7 में से 5 ब्लॉकों का काम (EWS category Work) मार्च तक समाप्त होगा और इस श्रेणी के 560 में से लगभग 400 आवासों पर पजेशन देने की तैयारी है।
मिनी LIG के दो ब्लॉकों के 420 घरों में से ब्लॉक-01 की फिनिशिंग 95 प्रतिशत कंप्लिट हो गई है। इसका कार्य मार्च तक पूरा किया जाएगा।
बुनियादी सुविधाओं पर किया जाएगा गौर
GDA उपाध्यक्ष का कहना है कि बिल्डिंग के साथ ही वहां बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एलआईजी और ईडब्ल्यूएस ग्रुप हाउसिंग (EWS Group Housing) के बाहरी विद्युतीकरण काम के लिए बिजली निगम को लेटर भेजा गया है, ताकि आवंटियों को जैसे ही घर मिलता है तो उन्हें बिजली की परेशानी न हो।
बता दें कि LIG के अन्य 10 ब्लॉकों का काम (Work of 10 blocks of LIG) भी अगस्त 2026 तक पूरा करने का मकसद रखा गया है। अभी फिलहाल में इन सभी 10 ब्लॉकों का स्टिल्ट फ्लोर बन गया है और तीन टावरों में 14वें तल का निर्माण का काम भी चल रहा है।