{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi -एनसीआर के दो बड़े शहरों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, रेलवे का आया बड़ा प्रोजेक्ट

Delhi new railway line update : देश की राजधानी दिल्ली में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के बाद रेलवे नटवर्क को मजबूत करने को लेकर काम किया जा रहा है। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही दिल्ली एनसीआर के दो बड़े शहरों को नई रेलवे लाइन मिलने वाली है। इससे इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। चलिए जानते हैं विस्तार से -

 

HR Breaking News - (Delhi-NCR new railway line)। दिल्ली एनसीआर में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के सभी बड़े शहरों को रेल लाइन से कनेक्ट किया जा रहा है। हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अब दिल्ली-एनसीआर के दो बड़े शहारों को रेलवे की सौगात मिली है।

नोएडा से गुरुग्राम (Noida to Gurugram) आने जाने वाले लाखों लोगों का सफर अब आसान होने वाला है। फिलहाल नोएडा से गुरूग्राम जाने में लोगों को रोजाना डेढ़ से 2 घंटे काम समय लग जाता है। पीक ऑवर में अगर सड़क पर जाम लग जाए तो हालात बहुत खराब हो जाते हैं। मेट्रो से आवाजाही में भी कम वक्त नहीं लगता, लेकिन अब ये बीतीबात होगी, क्योंकि दोनों शहरों के बीच अब बुलेट रफ्तार से ऐसी रैपिड रेल (rapid rail) चलने वाली है, जिससे यह सफर 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा गुरुग्राम के बीच नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर (Namo Bharat Train Corridor) बनने जा रहा है। इससे नोएडा और गुरुग्राम के बीच हाईस्पीड सफर होगा, जैसा अभी दिल्ली से मेरठ नमो भारत (Namo Bharat) में देखने को मिल रहा है। दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर की कामयाबी के बाद सरकार NCR में कई और रूट पर रैपिड रेल चलाने की तैयारी कर रही है. नोएडा से गुरुग्राम के बीच 65 किलोमीटर लंबा नमो भारत कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद भी कनेक्ट होगा. यह समय और धन की बर्बादी बचाएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करेगा.

इ रूटों पर चलेगी नमो भारत ट्रेन -

नमो भारत ट्रेन (namo bharat train) गुरुग्राम में इफ्को चौक से शुरू होगी और फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई प्वाइंट्स को कवर करते हुए आगे बढ़ेगी। इस रूट में शुरुआती तौर पर 6 बड़े हाईटेक स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसमें इफ्को चौक, गुरुग्राम सेक्टर 54, फरीदाबाद में बाटा चौक, फरीदाबाद में सेक्टर 85-86, नोएडा में सेक्टर 142-168 और ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर शामिल हैं। इसे नोएडा एयरपोर्ट-गाजियाबाद (Noida Airport-Ghaziabad) के कॉरिडोर से भविष्य में जोड़े जाने का भी विचार है। इन स्टेशनों को ऐसे चुना गया है कि बड़ी आबादी और कॉमर्शियल इलाकों को कवर किया जा सके।

180 की स्पीड से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन -

नमो भारत ट्रेन (namo bharat train) अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे कम समय में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। बता दें कि स्टेशनों पर हर 5 से 7 मिनट में नमो भारत ट्रेन स्टेशनों पर आएगी। नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों के ठहराव और मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं की गई है।

15 हजार करोड़ रुपये में तैयार होगा नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर -

नोएडा से गुड़गांव तक नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को बनाने में लगभग 15,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी डीपीआर (DPR) 3 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। दिल्ली मेरठ रूट की तरह ये परियोजना भी कई चरणों में पूरी की जाएगी। हरियाणा सरकार (Gurugram-Faridabad-Noida/Greater Noida) कॉरिडोर को मई 2025 में मंजूरी दे चुकी है। इसका रूट का जियो सर्वे भी हो चुका है। DPR आने के बाद यूपी, हरियाणा और केंद्र सरकार इस पर खर्च और अन्य मुद्दों पर एक्शन प्लान बनाएंगे।

दिल्ली NCR के शहरों को दी जाएगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी -

केंद्र सरकार नमो भारत ट्रेन यानी रैपिड रेल कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor) का नेशनल कैपिटल रीजन (National Capital Region) के कई शहरों तक विस्तार करने की योजना बना रही है, ताकि हाई स्पीड कनेक्टिविटी इन शहरों को दी जा सके। ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक जाम काफी कम हो जाएगा। यूपी में ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी (Greater Noida Film City), नोएडा एयरपोर्ट और कई विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस भी खुल रहे है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन और कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस है।

NCR में बनाए जाएंगे नमो भारत के 8 कॉरिडोर -

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (लगभग पूरा)

दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर

दिल्ली से पानीपत

दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल

गाजियाबाद-खुर्जा

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक

गाजियाबाद-हापुड़

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत

नमो भारत ट्रेन में लगेगा इतना किराया -

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का किराया (Delhi-Meerut Namo Bharat Rapid Rail fare) जैसे 150 रुपये से 225 रुपये तक है। वैसा ही नोएडा गुरुग्राम नमो भारत कॉरिडोर का किराया भी रहने के आसार हैं। यह प्रति किलोमीटर 2 से ढाई रुपये तक हो सकता है।