DA Hike 2026 : 2% नहीं इतना बढ़ेगा कर्मियों का डीए, सरकार इस दिन करेगी घोषणा
HR Breaking News (DA Hike 2026) कर्मचारियों के बीच जनवरी के डीए को लेकर कर्मियों में बेकरारी से इंतजार बना हुआ है, लेकिन अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ते के ऐलान का इंतजार खत्म होने को है। होली का त्योहार बीत गया है और अब कर्मियों की नजरें डीए बढ़ौतरी की घोषणा पर टिकी है। अब इसी बीच डीए हाइक को लेकर बड़ा अपडेट (DA Hike for January 2026) आया है, जिसके मुताबिक इस बार कर्मियों के डीए में 2 प्रतिशत बढ़ौतरी के आसार नहीं है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
पुराने पैटर्न पर गौर करें तो इस साल भी मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में सरकार डीए में 2 प्रतिशत या 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, यानी की कर्मचारियों (Central Government Employees ) को पिछले महीनों का एरियर का लाभ भी दिया जाएगा। अक्टूबर 2025 में पिछला DA रेट 58 प्रतिशत तय किया गया था। इस बार AICPI-IW के आंकड़ों के बेस पर 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो कर्मियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हासांकि इसके 3 प्रतिशत बढ़ने के भी आसार है, जिससे यह 61 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
कब-कब और कितना बए़ा कर्मियों का डीए
वित्त मंत्रालय के पुराने आंकड़ों पर गौर करें तो सरकार हर 6 महीने में डीए (Dearness Allowance) में संशोधन करती है। इससे पहले 6 अक्टूबर 2025 को 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ DA 58 प्रतिशत हुआ और 2 अप्रैल 2025 को डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद दरें 55 प्रतिशत पहुंची। वहीं, 21 अक्टूबर 2024 को 3 प्रतिशत बढ़ौतरी के पहले डीए 53 प्रतिशत हो गया और 12 मार्च 2024 को 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ यह 50 प्रतिशत के आंकड़े पर पहुंचा था।
लेवल पे के अनुसार कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA बढ़ने के बाद अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों की सैलरी (Salary of pay-level employees) में बंपर बढ़ौतरी के आसार है। अगर 2 प्रतिशत या 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है तो इससे कर्मियों की अनुमानित सैलरी कुछ ऐसे होगी। इससे लेवल 1 के कर्मियों , जिनकी बेसिक सैलरी 18,000 है तो DA में 2 प्रतिशत पर बढ़ोतरी पर उनकी सैलरी 28,800 रुपये और 3 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी पर उनकी सैलरी 28,980 रुपये हो जाएगी।
वहीं, लेवल 5 के 29,200 रुपये पाने वाले बेसिक कर्मियों की सैलरी DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 46,720 रुपये हो जाएगी और 3 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी पर 47,012 रुपये होगी।
इसके साथ ही लेवल 10 की कर्मियों की बेसिक मौजूदा सैलरी 56,100 रुपये हैं, उनके डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद यह 89,760 रुपये हो जाएगी और 3 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी पर यह 90,321 रुपये तक हो जाएगी।
वहीं, लेवल 18 के कर्मचारी, जिनकी बेसिक सैलरी (Level 18 employees basic salary) 2,50,000 रुपये हैं। DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सैलरी 4,00,000 रुपये हो जाएगी और 3 प्रतिशत डीए बढ़ने के साथ ही सैलरी 4,02,500 रुपये हो जाएगी।
कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर
सरकार जनवरी डीए बढ़ौतरी का ऐलान मार्च या अप्रैल में कर सकती है, लेकिन यह 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मियों को जनवरी और फरवरी और संभवत मार्च के महीनों का एरियर (Employees Arrears) एकमुश्त दिया जाएगा। इस बार की डीए बढ़ौतरी इसलिए खास है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का प्रोसेस शुरू हो गया है, लेकिन जब तक इसकी सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक डीए का केलकुलेशन मौजूदा फॉर्मूले के बेस पर जारी रहने वाला है।